मथुरा: पुलिस की सतर्कता के चलते विफल हुई संत की आत्महत्या की कोशिश

मथुरा: पुलिस की सतर्कता के चलते विफल हुई संत की आत्महत्या की कोशिश

मथुरा। जिले की पुलिस की सतर्कता और समझाइश के चलते वृन्दावन के एक संत और श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव मुरारी बापू के आत्महत्या के प्रयास को विफल कर दिया गया है। एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने गुरूवार को बताया कि वृन्दावन कोतवाली में मंगलवार को चैतन्य विहार निवासी पिंकी द्विवेदी …

मथुरा। जिले की पुलिस की सतर्कता और समझाइश के चलते वृन्दावन के एक संत और श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव मुरारी बापू के आत्महत्या के प्रयास को विफल कर दिया गया है।

एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने गुरूवार को बताया कि वृन्दावन कोतवाली में मंगलवार को चैतन्य विहार निवासी पिंकी द्विवेदी ने संत देव मुरारी बापू के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

इन आरोपों से संत ने आहत होकर आत्महत्या करने का फैसला किया। इस बीच पुलिस संत के लगातार संपर्क में थी और जब पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच अधिकारी से कराई जाएगी तो संत ने अपना फैसला बदला। एसपी सिटी के अनुसार एतिहातन संत के निवास पर पुलिस लगा दी गई है।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि निर्माण न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष बापू ने अपने 6 दिसम्बर को मथुरा में किये जानेवाले कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि कोरोनावायरस एवं वर्तमान परिस्थितियों के कारण 06 दिसम्बर के एक धर्मस्थल पर कार सेवा करने के कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

मुरादाबाद : जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी, बुद्धि विहार मैदान पर जुटे लोग

दिल्ली रोड पर बुद्धि विहार स्थित प्रियंका गांधी की जनसभा स्थल पर जुटे लोग, मंच पर पदाधिकारी सचिन चौधरी, इमरान प्रतापगढ़ी आदि कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने की अपील कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू मैदान में हर तरफ पहुंच कर कार्यकर्ताओं से मिलकर उत्साहित कर रहे हैं।

पूरी खबर पढ़नमे के लिए यहां क्लिक करें- मुरादाबाद : जनसभा को संबोधित करेंगी प्रियंका गांधी, बुद्धि विहार मैदान पर जुटे लोग