लखनऊ: सीएम योगी ने धान खरीद में किसानों को लेकर दिए निर्देश, की समीक्षा

लखनऊ: सीएम योगी ने धान खरीद में किसानों को लेकर दिए निर्देश, की समीक्षा

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में धान की खरीद के दौरान किसानों को कोई असुविधा न होने पाये। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद पूरी तत्परता से की जाय। मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी आवास पर धान खरीद की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य …

लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में धान की खरीद के दौरान किसानों को कोई असुविधा न होने पाये। उन्होंने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद पूरी तत्परता से की जाय। मुख्यमंत्री रविवार को अपने सरकारी आवास पर धान खरीद की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के लिए किसानों का हित सर्वोपरी है। धान खरीद में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसानों के हितों की अनदेखी करने वालों की जवाबदेही तय करते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी क्रय केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता के साथ धान खरीद किए जाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि धान क्रय केन्द्र समय से संचालित हों। किसानों को समय से उनकी उपज का भुगतान किया जाय। प्रदेश में ई-पॉप डिवाइस के माध्यम से आधार प्रमाणीकरण द्वारा किसानों से धान की खरीद सुनिश्चित की जाय।

धान के मूल्य का भुगतान किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खाते में पीएफएमएस से खाते सत्यापित कराते हुए कराया जाय। उन्होंने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में कॉमन श्रेणी के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2040 रुपये प्रति कुंतल और ग्रेड-ए श्रेणी के धान का समर्थन मूल्य 2060 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित है। अब तक धान क्रय केंद्रों पर 21415.74 मीटर टन धान की खरीद हो चुकी है।

ये भी पढ़ें-भदोही: पूर्व विधायक विजय मिश्र के भतीजे और बहू की 4.34 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क