खटीमा: हाइवे पर हथियारों से लैस दर्जन भर लोगों ने कार सवार दो लोगों पर किया हमला

खटीमा: हाइवे पर हथियारों से लैस दर्जन भर लोगों ने कार सवार दो लोगों पर किया हमला

खटीमा, अमृत विचार। नगर के सितारगंज हाइवे पर हथियार से लैस दर्जन भर लोगों द्वारा कार सवार दो लोगों पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। दोनों घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार किया गया। हमले की सूचना से हड़कंप मचा रहा। पुलिस को तहरीर सौंप दी है। कंजाबाग निवासी रोहित बोरा …

खटीमा, अमृत विचार। नगर के सितारगंज हाइवे पर हथियार से लैस दर्जन भर लोगों द्वारा कार सवार दो लोगों पर हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। दोनों घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार किया गया। हमले की सूचना से हड़कंप मचा रहा। पुलिस को तहरीर सौंप दी है।

कंजाबाग निवासी रोहित बोरा ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि वह बुधवार की रात को कार से बिगराबाग निवासी संजीव गोस्वामी के साथ आ रहा था। भूड़ महोलिया के पास तीन आरोपियों ने लाठी डंडों व हथियार से लैस 15-20 लोगों के साथ कार रोककर हमला कर दिया। वह बमुश्किल बचकर भागे और अपने परिचितों को मोबाइल से सूचना दी।

हमले में दोनों घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया। पीड़ित ने हमलावरों पर ढाई तोले की सोने की चेन छीनने का आरोप भी लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताते हुए कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई की गुहार लगाई है। भाजपा नेता अमित पांडे ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना।