खौफनाक घटना: पलवल में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मुखिया फंदे से लटका बाकी बिस्तर पर पड़े

पलवल। हरियाणा के पलवल में बुधवार सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिवार के मुखिया का शव फंदे से लटका मिला तो उसकी पत्नी, दो बच्चों और भीतीजी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक सभी …
पलवल। हरियाणा के पलवल में बुधवार सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। परिवार के मुखिया का शव फंदे से लटका मिला तो उसकी पत्नी, दो बच्चों और भीतीजी का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतकों में तीन मासूम भी शामिल
दरअसल, घटना हरियाणा जिले के पलवल थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव की है। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान 33 वर्षीय नरेश, 30 वर्षीय उसकी पत्नी आरती, 7 वर्षीय उनका बेटा संजय, 9 वर्षीय उनकी बेटी भावना और 11 वर्षीय उनकी भतीजी रविता के रुप में हुई है। पुलिस के मुताबिक नरेश के पिता ने बताया कि सुबह पशुओं को चारा देने के बाद जब वह घर आए तो उन्होंने बेटे को फंदे से लटका देखा। बहू और बच्चे बिस्तर पर बेसुध पड़े थे। पिता ने घटना की जानकारी पड़ोसियों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को अस्पताल लेकर पहुंची। मगर वहां पर सभी को मृत घोषित कर दिया गया।
झांसी में ढावा चलाता था नरेश
पलवल पुलिस का कहना है कि मृतक नरेश उत्तर प्रदेश के झांसी में ढाबा चलाता था। उसने तीन महीने पहले ही होटल का कोराबार शुरू किया था। मगर ज्यादा मुनाफा नहीं हो रहा था। कर्ज की वजह से वो परेशान था। शुरूआती जानकारी के मुताबिक, नरेश के गले पर फंदे के निशान हैं, मगर उसकी पत्नी और बच्चों के शवों के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं।
एक साथ पूरा परिवार खत्म होने के बाद गांव में दहशत
एक साथ पूरे परिवार के खत्म होने के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। नरेश ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है। पुलिस लगातार इस केस में परिवार के अन्य सदस्य और गांव वालों से पूछताछ में जुटी है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद मौत की असली वजह सामने आएगी।
इसे भी पढ़ें…
कांग्रेस का दावा- टीएमसी गोवा में वही चीज कर रही है, जो भाजपा ने पश्चिम बंगाल में की