हरदोई: जीजीआईसी इंटर कॉलेज में बालिकाओं को पुलिस ने किया जागरूक

हरदोई: जीजीआईसी इंटर कॉलेज में बालिकाओं को पुलिस ने किया जागरूक

हरदोई। पिहानी कस्बा इंचार्ज दिलीप त्रिपाठी इंटर कॉलेज डिग्री कॉलेज की छात्राओं को वूमेन पावर लाइन की जानकारी देने के लिए कॉलेज में एक बैठक का आयोजन गुरुवार को किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बस स्टैंड पिहानी में पुलिस ने छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090 के विषय में गोष्ठी का आयोजन किया। वूमेन पावर …

हरदोई। पिहानी कस्बा इंचार्ज दिलीप त्रिपाठी इंटर कॉलेज डिग्री कॉलेज की छात्राओं को वूमेन पावर लाइन की जानकारी देने के लिए कॉलेज में एक बैठक का आयोजन गुरुवार को किया।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बस स्टैंड पिहानी में पुलिस ने छात्राओं को वूमेन पावर लाइन 1090 के विषय में गोष्ठी का आयोजन किया। वूमेन पावर लाइन  वीडियो वैन के माध्यम से छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी गई। इस संबंध में कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में महिला उत्पीड़न की घटनाओं को सख्ती से रोकने के वूमेन पॉवर लाइन 1090 के विषय में छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है। वूमेन पावर लाइन 1090 सेवा निरंतर कार्य कर रही है। महिला सशक्तीकरण की दिशा में वूमेन पॉवर लाइन ने अपनी एक अलग पहचान बनायी है।

उन्होंने बताया कि वूमेन पावर लाइन 1090 सेवा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वीडियो वैन के माध्यम से जागरूक करने की सेवा भी प्रारम्भ की गई है। जिसके अत्यन्त सकारात्मक परिणाम सामने आए है। इस सेवा से महिलाओं व लड़कियों में सुरक्षा की भावना बलवती हुई है।

पढ़ें- लखनऊ: मुलायम सिंह यादव से मिले रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’

वूमेन पावर हेल्पलाइन नंबर 1090 की ताकत

कोतवाल ने बताया कि नंबर 1090 कोई भी पीड़ित महिला या उसकी महिला रिश्तेदार अपनी शिकायत इस नंबर पर नि:शुल्क दर्ज करवा सकती है। शिकायत करने वाली महिला की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पीड़िता को किसी भी हालत में पुलिस थाने या किसी ऑफिस में नहीं बुलाया जाएगा।

हेल्पलाइन में हर हाल में महिला पुलिस अधिकारी ही पीड़िता की शिकायत दर्ज करेगी। महिला पुलिसकर्मी अपने वरिष्ठ पुरूष पुलिसकर्मियों को पीड़ित की केवल उतनी ही जानकारी या सूचना उपलब्ध करवाएगी, जो विवेचना में सहायक हो सके। कॉल सेंटर दर्ज शिकायत पर तब तक काम करता रहेगा जब तक उस पर पूरी कार्रवाई नहीं हो जाती।