नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व

नहाय खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व

अमृत विचार, हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में नहाय खाय के साथ छठ पर्व का महाव्रत शुक्रवार को सुबह से शुरू हो गया। चार दिन तक चलने वाला यह कठिन व्रत 31 अक्टूबर को सुबह सूर्य देव का अर्ध्य देने के साथ संपन्न होगा। कस्बे में करीब एक सैकड़ा बिहार एवं पूर्वांचल के परिवार पिछले दो दशक …

अमृत विचार, हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में नहाय खाय के साथ छठ पर्व का महाव्रत शुक्रवार को सुबह से शुरू हो गया। चार दिन तक चलने वाला यह कठिन व्रत 31 अक्टूबर को सुबह सूर्य देव का अर्ध्य देने के साथ संपन्न होगा।

कस्बे में करीब एक सैकड़ा बिहार एवं पूर्वांचल के परिवार पिछले दो दशक से निवास कर रहे हैं। ज्यादातर परिवार उद्योग नगरी में नौकरी कर खुशहाल जीवन बिता रहे हैं। यह लोग छठ पर्व को वृहद रूप से मनाते हैं। पूर्वांचल निवासी मोनू सिंह ने बताया कि वह परिवार सहित यहां के स्थाई निवासी हो गए हैं। इसके अलावा तमाम रिश्तेदार भी यहां रहते हैं।

शुक्रवार को सुबह नहाय खाय के साथ शुरू होगा। 29 अक्टूबर को खरना यानि जागरण होगा। इसके बाद 30 अक्टूबर को शाम के समय डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देकर पूजा अर्चन किया जाएगा। 31 अक्टूबर को सुबह उगते हुए सूर्य देव को अर्ध्य देकर इस व्रत का समापन होगा। सूर्य देव को अर्ध्य देने की सारी प्रक्रिया कस्बे की तपोभूमि स्थित गायत्री गंगा घाट पर संपन्न होती है।

इस पर्व को लेकर नगर पंचायत की ओर से गायत्री गंगा घाट के आसपास सफाई के साथ प्रकाश व्यवस्था आदि के पुख्ता इंतजाम कराए जाते हैं। ईओ कुलकमल सिंह यादव ने बताया को छठ पर्व मनाने के लिए घाट की सफाई व प्रकाश व्यवस्था के लिए कर्मी लगाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- लखनऊ: नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ पूजा का महापर्व