टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में हुई मौत, मुंबई के पालघर में हुआ हादसा

मुंबई। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद …

मुंबई। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब मिस्त्री की कार मुंबई से सटे पालघर जिले में एक डिवाइडर से टकरा गई। उस समय मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई लौट रहे थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, दुर्घटना अपराह्न लगभग 3.15 बजे हुई। मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई की ओर जा रहे थे। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। ऐसा लग रहा है कि यह एक दुर्घटना है। इस हादसे में मिस्त्री के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य लोग घायल हुए हैं जिनमें कार चालक भी शामिल है। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, हादसे के बारे में अधिक जानकारी घायलों से जुटाने की कोशिश की जाएगी

ये भी पढ़ें- मणिपुर विधानसभा: भाजपा में शामिल जद (यू) के पांच विधायक BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा से की मुलाकात

 

ताजा समाचार

Stock Market: घरेलू बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल  
'हमें और कदम उठाने की जरूरत', ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने घरेलू हिंसा को बताया 'राष्ट्रीय संकट'
International Dance Day Special: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय नृत्य दिवस? जानें इसका इतिहास
 'राम मंदिर के बाद अब जल्द ही मथुरा में कृष्ण जन्म भूमि के विवाद का भी होगा निपटारा', बोले MP विधानसभा अध्यक्ष
Fatehpur: मामा-भांजी ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या; शादी समारोह में दोनो के बीच हुई थी कहासुनी
Lok Sabha Elections 2024: 'बस स्टॉप निर्माण को लेकर MLA व MP लेते हैं कमीशन, मैंने भी लिया', MP के पूर्व मंत्री का दावा