अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, प्रेग्नेंट महिला समेत पांच लोगों की मौत

अमेरिका में भीषण सड़क हादसा, प्रेग्नेंट महिला समेत पांच लोगों की मौत

वाशिंगटन। अमेरिका के लॉस एंजलिस में एक भीषण सड़क हादसे का विडियो सामने आया है। इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जिसमें से एक प्रेग्नेंट महिला और एक नवजात भी शामिल है। जबकि हादसे में नौ लोग घायल हो गए हैं। यह घटना गुरुवार की है। एक अधिकारी ने बताया …

वाशिंगटन। अमेरिका के लॉस एंजलिस में एक भीषण सड़क हादसे का विडियो सामने आया है। इस सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जिसमें से एक प्रेग्नेंट महिला और एक नवजात भी शामिल है। जबकि हादसे में नौ लोग घायल हो गए हैं। यह घटना गुरुवार की है।

एक अधिकारी ने बताया कि  यह सड़क हादसा विंडसर हिल इलाके में हुआ। एक तेज रफ्तार कार ट्रैफिक सिग्नल तोड़ते हुए छह गाड़ियों से टकरा गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। हादसे में एक प्रेग्नेंट महिला और एक नवजात समेत पांच लोगों के शव मिले। नौ लोग घायल हुए हैं। इनमें छह बच्चे हैं। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घटनास्थल पर मौजूद एक महिला ने बताया कि अचानक से बहुत तेज आवाज और चीखें सुनाई दी। जैसे काई धमाका हुआ हो। आस-पास देखा तो कार में आग लगी थी। कई अन्य गाड़ियां भी हादसे का शिकार हुईं थी। तभी एक नवजात मेरे सामने आकर गिरा। मैंने तुरंत बच्चे को उठाया। मैनें और पास में मौजूद लोगों ने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें : अभी एक साल और झेलना होगा आर्थिक संकट, नए क्षेत्रों पर देना होगा ध्यान : विक्रमसिंघे