हो गई है Eyesight वीक तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स, मिलेंगे अनेक फायदे

हो गई है Eyesight वीक तो डाइट में शामिल करें ये फूड्स, मिलेंगे अनेक फायदे

आजकल के दौर में पूरे दिन ऑनलाइन काम करने के कारण कई लोगों को आंखो से जुड़ी परेशानियों से जूझना पड़ता है। वहीं, उम्र और जीवनशैली में बदलाव के कारण हम सभी में से कई ऐसे लोग हैं जो कम उम्र में ही आंखो से जुड़ी समस्याओं का सामने करते हैं। वहीं, पूरे दिन कंप्यूटर …

आजकल के दौर में पूरे दिन ऑनलाइन काम करने के कारण कई लोगों को आंखो से जुड़ी परेशानियों से जूझना पड़ता है। वहीं, उम्र और जीवनशैली में बदलाव के कारण हम सभी में से कई ऐसे लोग हैं जो कम उम्र में ही आंखो से जुड़ी समस्याओं का सामने करते हैं। वहीं, पूरे दिन कंप्यूटर स्क्रीन और फोन देखने के कारण कई लोगों की आंखों की रोशनी पर बहुत असर पड़ता है। तो इसी के चलते आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आपको अपनी आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए डाइट में क्या-क्या शामिल करना है। क्योंकि आंखों के देखभाल के लिए अच्छी डाइट का होना बहुत जरूरी है। ये फूड्स आपकी आंखों को बेहतर रोशनी प्रदान करने में मदद करते हैं।

सूखे मेवे
सूखे मेवे न केवल स्वाद में अच्छे होते हैं। बल्कि ये आपको बेहतर रोशनी प्रदान करने में भी मदद करते हैं। मेवे विटामिन ई और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं।

 

गाजर का जूस
गाजर का जूस आंखों के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसमें बीटा कैरोटीन होता है। ये आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आप सुबह खाली पेट गाजर के जूस का सेवन कर सकते हैं। ये आंखों से संबंधित कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मदद करता है।

 

संतरे
संतरे बीटा-क्रिप्टोक्सैन्थिन नामक कैरोटीनॉयड का एक बड़ा स्रोत हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये आंखों की रोशनी को बढ़ावा देते हैं। संतरा विटामिन ए का एक अच्छा स्रोत है जो आपके रेटिना के लिए फायदेमंद होता है।

 

 

पालक
पालक का साग आपकी आंखों की रोशनी के लिए सबसे अच्छे से काम करता है। पालक विटामिन और मिरनल से भरपूर होता है। ये एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। ये आपको मैकुलर डिजनरेशन और मोतियाबिंद से बचाता है और आपके कॉर्निया को स्वस्थ रखता है।

 

शकरकंद
शकरकंद आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आपके शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

 

लाल शिमला मिर्च
लाल शिमला मिर्च ए, सी और ई जैसे विटामिनों का अच्छा स्रोत है। ये आपकी आंखों के लिए बेहद फायदेमंद है। ये एक स्वस्थ रेटिना को बनाए रखने में मदद करता है क्योंकि ये आंखों को किसी भी ऑक्सीडेटिव क्षति को रोकते हैं।

 

इसे भी पढ़ें…

बिना रिमूवर ऐसे नैचुरली हटा सकती हैं नेल पेंट, ये हैं आसान हैक्स

ताजा समाचार

लखनऊ: नेताओं के इस काम से हो रहा नुकसान, इप्सेफ ने जारी की अपील, कहा- न करें ऐसा काम
Kanpur: डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर महिला के पेट से निकाला पांच किलो का ट्यूमर; बचाई जान
लखीमपुर खीरी: बकरी चराने गए किशोर का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव, हत्या की आशंका
Manthan: कान्स फिल्म फेस्टिवल में किया जाएगा श्याम बेनेगल की 'मंथन' का वर्ल्ड प्रीमियर
'यदि भाजपा सत्ता में लौटती है तो वह संविधान बदल देगी, लोगों के अधिकार छीन लेगी', गुजरात में बोलीं प्रियंका गांधी
बरेली: अब मटकों के पानी से प्यास नहीं बुझती जनाब! फ्रिज-वॉटर कूलर और RO ने घटाई डिमांड...कारीगर परेशान