World Earth Day 2024: पृथ्वी दिवस पर लगाएं ये पौधे, रखेंगे स्वास्थ्य का ख्याल और देंगे तपती गर्मी से राहत 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली, अमृत विचार। वर्ल्ड अर्थ-डे यानी विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। पृथ्वी सिर्फ मनुष्यों का ही नहीं, बल्कि करोड़ों जीव जंतुओं और वनस्पतियों का भी घर है, लेकिन इंसान अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पृथ्वी को कई तरह के नुकसान पहुंचा रहा है। जिसके चलते कई आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है। 

पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य होता है पृथ्वी के संरक्षण और पर्यावरण को लेकर लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना। दरअसल हमारे देश में धरती को मां कहा जाता है लेकिन इतनी महत्वता के बावजूद अंधाधुन पेड़-पौधे की कटाई हो रही है। ऐसे में विश्व पृथ्वी दिवस के जरिए लोगों को ज्यादा ज्यादा पेड़ पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इसको मनाने का उद्देश्य लोग को पृथ्वी के महत्‍व को बताना और पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए जागरूक करना है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने जा रहे जिसे घर में लगाने से आप और आपका परिवार तो स्वास्थ रहेगा ही साथ ही आपको तपती गर्मी से भी राहत मिल सकती है। 

5964a349-0570-4390-b371-3fdf8a2fe00d

पत्थरचट्टा का पौधा
पेड़ पौधे विक्रेता कैलाश का कहना है कि पत्थरचट्टा का पौधा जिसे घर में रखने से कई फायदे है पहले तो इस पौधे की पतियों को रोज सुबह शाम खाने से पथरी की समस्या खत्म होती है। साथ ही ये घर को ठंडा करने भी मदद करता है। इसके दाम की अगर बात करे तो बेहद आसानी से 50 रुपए में ये आपको मिल जाएगा।

Capture

ऐरेका पाम का पौधा
इसके अलावा ऐरेका पाम का पौधा जिसे घर के अंदर व बाहर दोनों जगह लगा सकते है। इसे घर में लगाने से सुध हवा मिलती है। साथ ही घर में तपती गर्मी में राहत मिलती है और इसके दाम केवल 100 रुपए है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

संबंधित समाचार