7 मिनट में जानिए … राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही द्रौपदी मुर्मू के नाम दर्ज हुए ये 7 नायाब रिकॉर्ड

7 मिनट में जानिए … राष्ट्रपति पद की शपथ लेते ही द्रौपदी मुर्मू के नाम दर्ज हुए ये 7 नायाब रिकॉर्ड

नई दिल्ली। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की। देश के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा ने संसद के केंद्रीय कक्ष में उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के …

नई दिल्ली। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को देश की 15वीं राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण की। देश के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा ने संसद के केंद्रीय कक्ष में उन्हें राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति बनीं द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया था। देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू ने शपथ ले ली है और इसी के साथ ही वो देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति बन गई हैं। यही नहीं द्रौपदी मुर्मू ने शपथ लेते ही सात नायाब रिकॉर्ड भी बनाए हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने पहले भाषण में सोमवार को कहा, मेरा निर्वाचन इस बात का सुबूत है कि भारत में गरीब सपने देख भी सकता है और उन्हें पूरा भी कर सकता है। उन्होंने कहा, मैं जनजातीय समाज से हूं…पार्षद से लेकर राष्ट्रपति बनने तक का अवसर मुझे मिला है। यह लोकतंत्र की जननी भारतवर्ष की महानता है।

राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को अपने भाषण में कहा, मैं चाहती हूं कि हमारी सभी बहनें व बेटियां अधिक से अधिक सशक्त हों तथा वे देश के हर क्षेत्र में अपना योगदान बढ़ाती रहें। गौरतलब है कि मुर्मू देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति व प्रतिभा पाटिल के बाद दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी हैं।

राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू के रिकॉर्ड

-देश के शीर्ष पद पर पहुंचने वाली द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी राष्ट्रपति हैं और इसी के साथ ही वो देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति भी हैं।

-देश आजादी का 75वां साल मना रहा है लेकिन अभी तक ओडिशा से कोई भी राष्ट्रपति पद पर नहीं पहुंचा था। ये करिश्मा करने वाली द्रौपदी मुर्मू पहली महिला हैं।

-द्रौपदी मुर्मू आजाद भारत में जन्म लेने वाली पहली राष्ट्रपति हैं, अभी तक देश के 14 राष्ट्रपतियों ने आजादी से पहले जन्म लिया था।

-द्रौपदी मुर्मू देश की सबसे युवा राष्ट्रपति हैं। इससे पहले ये खिताब नीलम संजीव रेड्डी के नाम पर था, वो 64 साल दो महीने में राष्ट्रपति बने थे तो वहीं मुर्मू ने यह मुकाम 64 साल एक महीने में हासिल किया है।

-द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं,इससे पहले प्रतिभा पाटिल इस पद पर आसीन हो चुकी हैं।

-द्रौपदी मुर्मू भाजपा से हैं,ऐसे में वो बीजेपी पृष्ठभूमि वाली दूसरी राष्ट्रपति हैं, उनसे पहले रामनाथ कोविंद भी बीजेपी बैकग्राउंड वाले प्रेसिडेंट थे।

-द्रौपदी मुर्मू ने साल 1997 में राजनीति में कदम रखा था और राइरंगपुर नगर पंचायत के पार्षद का चुनाव जीता था। अभी तक कोई भी पार्षद राष्ट्रपति नहीं बना था।

यह भी पढ़ें : ऐतिहासिक है आज की तारीख: जानिए, भारत के राष्ट्रपतियों के इतिहास में 25 जुलाई का महत्व