मुरादाबाद : साइकिल चलेगी या खिलेगा फूल, सभी का दावा जीतेंगे तो हम ही…

मुरादाबाद : साइकिल चलेगी या खिलेगा फूल, सभी का दावा जीतेंगे तो हम ही…

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रेम, जंग और राजनीति में सब कुछ संभव और जायज माना जाता है। यह दावा गुरुवार को फिर कसौटियों पर कसा जाएगा। विजेता उम्मीदवारों के गले में जीत का सेहरा सजेगा। जो जंग में पराजित होंगे उनके रणनीतिकार और समर्थक अपनी मेहनत का गुणा-गणित समझते घर लौट जाएंगे। विधानसभा चुनाव के दूसरे …

मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रेम, जंग और राजनीति में सब कुछ संभव और जायज माना जाता है। यह दावा गुरुवार को फिर कसौटियों पर कसा जाएगा। विजेता उम्मीदवारों के गले में जीत का सेहरा सजेगा। जो जंग में पराजित होंगे उनके रणनीतिकार और समर्थक अपनी मेहनत का गुणा-गणित समझते घर लौट जाएंगे। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था। लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को उनकी मेहनत का परिणाम सुनाया जाएगा। अमृत विचार ने चुनावी रणनीतिकार और पार्टी के अध्यक्षों से उनके दावे जाने की कोशिश की। यानी की भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस सभी के दावे एक हैं। सभी का दावा है कि जीतेंगे तो हम ही।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र दमखम के साथ जीत का दावा करते हैं कि फिर हमारी सरकार बनने जा रही है। महानगर की दो सीटों सहित जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में कमल खिलने जा रहा है। प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी प्रयासों को जनता से पसंद किया है। सपा जिलाध्यक्ष डीपी यादव का दावा है कि प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने जा रही है।

वह कहते हैं कि विपक्षी घबरा गए हैं। भाजपा के कार्यकर्ता कहीं दिखाई नहीं दे हैं। जिस बिलारी विधानसभा सीट के बैलेट का मामला सामने आया है, वहां हम 25,000 से अधिक मतों से चुनाव जीतेंगे। सपा जिलाध्यक्ष का तर्क है कि जिले की सभी छह सीटों पर साइकिल दौड़ेगी। बसपा के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह मोनू भी प्रदेश में अपनी सरकार का दावा करते हैं। कहते हैं कि सच तो यह है ईवीएम में जीत-हार के परिणाम तय हो गए हैं, लेकिन यह भी तय है कि बसपा बेहतर करेगी। वह कहते हैं कि कुंदरकी और बिलारी में तो हमारी जीत पक्की है। बाकी सभी सीटों पर भी करिश्मा होगा।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद विधानसभा चुनाव के परिणामों को लेकर किसी अफरा-तफरी में नहीं हैं। कहते हैं कि हम व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़े हैं। संगठन की प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की मेहनत और सोच का हमें लाभ मिलेगा। महिलाओं की 40 प्रतिशत भागीदारी के सिद्धांत से हम यूपी चुनाव में इतिहास रचाने जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: शांतिपूर्ण मतदान होने पर पुलिस ने किया नागिन डांस, वीडियो वायरल