CWG 2022 : सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम से हुई ‘बेईमानी’, सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई नाराजगी

CWG 2022 : सेमीफाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम से हुई ‘बेईमानी’, सोशल मीडिया पर फैंस ने जताई नाराजगी

बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार फॉर्म में थी। लेकिन, भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में बेईमानी का शिकार होना पड़ा, जिसका खामियाजा उसे सेमीफाइनल में हार के साथ चुकाना पड़ा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच ड्रॉ रहा था। इसके बाद …

बर्मिंघम। इंग्लैंड के बर्मिंघम में खेले जा रहे 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिला हॉकी टीम शानदार फॉर्म में थी। लेकिन, भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में बेईमानी का शिकार होना पड़ा, जिसका खामियाजा उसे सेमीफाइनल में हार के साथ चुकाना पड़ा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मैच ड्रॉ रहा था। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से मैच अपने नाम कर लिया। बस इसी पेनल्टी में भारतीय टीम के साथ बेईमानी हुई, जिसके बदौलत पूरी टीम निराश हो गई थी।

अब भारतीय फैंस ने नाराजगी जताई है और उन्होंने टीम के साथ बेईमानी का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई पोस्ट किए गए हैं। ट्विटर पर चीटिंग नाम से एक हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा है। वही इसकी आलोचना पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी की है।

आपको बता दें कि भारतीय कप्तान सविता पूनिया ने हालांकि इस घटना को खास तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘‘शूटआउट में भाग्य ने हमारा साथ नहीं दिया। हमने पहला गोल बचा दिया था लेकिन हमें बताया गया कि अभी घड़ी शुरू नहीं हुई थी।’’ सविता ने कहा, ‘‘इसने निश्चित तौर पर खिलाड़ियों की मनस्थिति पर प्रभाव डाला लेकिन हमें हमारी कोच ने बताया कि यह सब खेल का हिस्सा है और हमें वापसी की कोशिश करनी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर मैं इससे दुखी हूं लेकिन मुझे अपने खिलाड़ियों पर गर्व है जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ 0-1 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी की। हमने मध्यांतर में फैसला किया कि हमें कम से कम एक गोल करना है और हम इसमें सफल रहे।’’ भारत और रविवार को कांस्य पदक के मैच में न्यूजीलैंड का सामना करेगा।

ये भी पढ़ें : CWG 2022 : हार के बाद भारतीय महिला हॉकी कोच ने कहा, घड़ी की गलती के कारण लय गंवा दी