भर्तियों में भ्रष्टाचार भाजपा की पहचान: प्रियंका गांधी

भर्तियों में भ्रष्टाचार भाजपा की पहचान: प्रियंका गांधी

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक होने पर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भर्ती में भ्रष्टाचार ‘पेपर आउट’ ही भाजपा सरकार की पहचान बन चुका है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि …

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्रश्न पत्र के लीक होने पर योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भर्ती में भ्रष्टाचार ‘पेपर आउट’ ही भाजपा सरकार की पहचान बन चुका है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि आज यूपीटीईटी का पेपर लीक होने से लाखों युवाओं की मेहनत बर्बाद हो गई है।

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार में लिप्त बड़ी मछलियों को बचाया है, इसलिए भ्रष्टाचार चरम पर है। उन्होंने परीक्षा रद्द होने से परेशान छात्रों का वीडियो भी साझा किया। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि चुनावी मौसम में भाजपा सरकार किसान बिल तो वापस ले रही है पर कृषि मंत्री द्वारा सांसदों को लिखे नोट से स्पष्ट है कि भाजपा की किसान विरोधी मानसिकता अभी भी काबिज है। उन्होंने कहा ‘रस्सी जल गई, ऐंठन नहीं गई’।

टीईटी परीक्षा पर्चा लीक होने में सरकार की मिली भगत : सिद्दीकी 

प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि टीईटी परीक्षा के पर्चा लीक होने में राज्य सरकार की मिलीभगत है। कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में योगी सरकार के कार्यकाल में विभिन्न परीक्षाओं के पर्चा लीक होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार की विफलता है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारों का भविष्य खराब हो रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूकदर्शक बने बैठे हैं। उन्होंने कहा कि पर्चा लीक प्रकरण में जांच का ड्रामा करने से अच्छा है कि मुख्यमंत्री अपना त्यागपत्र दे दें।

यह भी पढ़ें:-संभल: UPTET परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश, प्रदेश सरकार को ठहराया जिम्मेदार