रामायण के प्रसंग : दीपोत्सव में त्रेतायुग की अनुभूति कराएंगी अद्भुत झांकियां

रामायण के प्रसंग : दीपोत्सव में त्रेतायुग की अनुभूति कराएंगी अद्भुत झांकियां

अमृत विचार, अयोध्या। रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां छठवें दीपोत्सव की भव्यता में चार चांद लगाने के लिए तैयार हैं। दीपोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल 16 में 5 झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी। पर्यटन विभाग की ओर से बालकांड, अयोध्या कांड, किष्किंधा कांड, अरण्य कांड व लंका कांड …

अमृत विचार, अयोध्या। रामायण के प्रसंगों पर आधारित झांकियां छठवें दीपोत्सव की भव्यता में चार चांद लगाने के लिए तैयार हैं। दीपोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल 16 में 5 झांकियां लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी।

पर्यटन विभाग की ओर से बालकांड, अयोध्या कांड, किष्किंधा कांड, अरण्य कांड व लंका कांड को ऐनिमेशिन के जरिए जीवंत किया गया है, ताकि लोगों को त्रेतायुग की अनुभूति कराई जा सके।

झांकियां तैयार कर रहे अजय शर्मा ने बताया कि ऐनिमेशन झांकियों के माध्यम से रामायण के पात्रों को सजीवता देने का प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि कुल पांच झांकियां ऐनिमेशन से भरपूर होंगी, जिसमें रामायण के पात्र चलते-फिरते नजर आएंगे।

उन्होंने बताया कि ऐनिमेशन झांकियों की खास बात यह है कि इस बार लोग बाली-सुग्रीव के युद्ध को देखेंगे, रावण प्रहार करता दिखाई देगा जबकि भगवान राम तीर चलाते हुए दिखाई देंगे।

उन्होंने बताया कि लोगों को यह झांकियां बहुत पसंद आएंगी। बताया जा रहा कि भगवान राम के जीवन चरित्र पर आधारित 16 झांकियों में 11 झांकियां सूचना विभाग की हैं, जिसमें पुत्रेष्टी यज्ञ, विवाह, वनवास, जटायु युद्ध, राम रावण युद्ध से लेकर राज्याभिषेक शामिल है।

साथ ही झांकियों में शामिल होने आए कलाकारों की प्रस्तुतियां भी लोगों को आकर्षित करेंगी। दीपोत्सव पर निकलने वाली शोभायात्रा को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह भी पढ़ें:- अयोध्या: दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए झांकियां होंगी आकर्षण का केंद्र