Sanskrit Cricket Commentary: ना हिंदी..ना अंग्रेजी.. अब शुद्ध संस्कृत में सुनिए कंदुक क्रीडा कमेंट्री, देखिए Video

Sanskrit Cricket Commentary: ना हिंदी..ना अंग्रेजी.. अब शुद्ध संस्कृत में सुनिए कंदुक क्रीडा कमेंट्री, देखिए Video

नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमी न केवल खेल देखते हैं बल्कि सुनते भी हैं। यदि इस खेल के पीछे कोई आवाज नहीं है, तो मजा भी नहीं आता। प्रशंसकों को खेलों से जोड़ने और उन्हें क्रिकेट के रिकॉर्ड और इससे संबंधित ज्ञान में डुबोने के लिए, क्रिकेट कमेंट्री एक महत्वपूर्ण माध्यम रहा है। गली क्रिकेट मैच …

नई दिल्ली। क्रिकेट प्रेमी न केवल खेल देखते हैं बल्कि सुनते भी हैं। यदि इस खेल के पीछे कोई आवाज नहीं है, तो मजा भी नहीं आता। प्रशंसकों को खेलों से जोड़ने और उन्हें क्रिकेट के रिकॉर्ड और इससे संबंधित ज्ञान में डुबोने के लिए, क्रिकेट कमेंट्री एक महत्वपूर्ण माध्यम रहा है।

गली क्रिकेट मैच के दौरान एक लड़के का संस्कृत में क्रिकेट कमेंट्री करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। जब वीडियो शुरू हुआ तो लड़कों का एक समूह सीमित जगह में क्रिकेट खेल रहा था और संस्कृत में बातचीत कर रहा था। वीडियो की शुरुआत में दिख रहा है कि एक लड़का कमेंट्री कर रहा। इस जबरदस्त संस्कृत कमेंट्री ने सोशल मीडिया यूजर्स को चकित कर दिया है।

बता दें कि संस्कृत में पिच को क्षिप्या, बाल को कंदुकम्, छक्के को षठकम, चौके को चतुष्कम, रन को धावनम, बैट्समैन को वल्लक, बॉलर को गेंदक, फील्डर को क्षेत्ररक्षक और विकेटकीपर को स्तोभरक्षक: कहते हैं।

शानदार शॉट के लिए षुष्ठु प्रहार
क्रिकेट में जोरदार चौके के लिए सिद्ध चतुष्कम्, रन के लिए धावनांक, आउट के लिए निर्गत:, कैच के लिए ग्रहणम्, शानदार शॉट के लिए षुष्ठु प्रहार: शब्द का उपयोग किया जाएगा। गेंद के बाउंड्री पार करने पर कंदुक परिधि लंघनम: बोला जाएगा।

शानदार शॉट के लिए षुष्ठु प्रहार: क्रिकेट में जोरदार चौके के लिए सिद्ध चतुष्कम्, रन के लिए धावनांक, आउट के लिए निर्गत:, कैच के लिए ग्रहणम्, शानदार शॉट के लिए षुष्ठु प्रहार: शब्द का उपयोग किया जाएगा। गेंद के बाउंड्री पार करने पर कंदुक परिधि लंघनम: बोला जाएगा।

खेल और संस्कृत में नाम
क्रिकेट: कंदुक क्रीडा
फुटबॉल: पाद कंदुकम्
बॉस्केटबॉल: हस्तपाद कंदुकम्
वॉलीवाल: अपाद कंदुकम्
टेबल टेनिस: उत्पीठिका कंदुकम्
बैडमिंटन: खगक्षेपण क्रीडा
दौड़: धावनम्
कबड्डी: कबड्डी ध्वनि क्रीडा
खोखो: खो ध्वनि क्रीडा
कुश्ती: मल्लयुद्धम्