सीएम शिंदे बोले- मुंबई और ठाणे के बीच फिल्म सिटी की योजना बना रही है महाराष्ट्र सरकार

सीएम शिंदे बोले- मुंबई और ठाणे के बीच फिल्म सिटी की योजना बना रही है महाराष्ट्र सरकार

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार कलाकारों को व्यापक मंच प्रदान करने के मकसद से मुंबई और ठाणे शहरों के बीच एक फिल्म सिटी बनाने की योजना पर काम करेगी। ये भी पढ़ें:-आलिया भट्ट, नेहा धूपिया से लेकर ये अभिनेत्रियां शादी से पहले हुईं थीं प्रेग्नेंट प्रसिद्ध मराठी रंगमंच अभिनेता …

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार कलाकारों को व्यापक मंच प्रदान करने के मकसद से मुंबई और ठाणे शहरों के बीच एक फिल्म सिटी बनाने की योजना पर काम करेगी।

ये भी पढ़ें:-आलिया भट्ट, नेहा धूपिया से लेकर ये अभिनेत्रियां शादी से पहले हुईं थीं प्रेग्नेंट

प्रसिद्ध मराठी रंगमंच अभिनेता प्रशांत दामले को उनके नाटक ‘एका लग्नची गोश्त’ के 12,500वें शो के अवसर पर सम्मानित करने के वास्ते रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम में शिंदे ने कहा कि राज्य सरकार मराठी रंगमंच और सिनेमा का समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि ठाणे में भी बहुत सारी फिल्मों की शूटिंग हो रही है। इसलिए मुंबई और ठाणे के बीच एक फिल्म सिटी की योजना पर काम किया जाएगा।

गौरतलब है कि ठाणे राज्य की राजधानी से 23 किलोमीटर दूर स्थित है। शिंदे ने यह भी कहा कि नाटक सभागारों की स्थिति की समीक्षा और निरीक्षण करने और उन्हें सुधारने के मकसद से आवश्यक कदम उठाने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि दामले को पद्म पुरस्कार देने के लिए केंद्र को सिफारिश भेजी गई है।

ये भी पढ़ें:-कंगना रनौत ने की Twitter की तारीफ, बताया बेस्ट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म