बदायूं: रिश्तों का कत्ल, भतीजों ने की चाची की हत्या, जानें पूरा मामला

बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। कूड़ा डालने पर मामूली कहासुनी के दौरान भतीजे ने अपने परिवार के साथ मिलकर चाची की हत्या कर दी। मारपीट के दौरान एक लाठी चाची के सिर में लगी। गंभीर रूप से घायल चाची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां …

बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली बिल्सी क्षेत्र में रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। कूड़ा डालने पर मामूली कहासुनी के दौरान भतीजे ने अपने परिवार के साथ मिलकर चाची की हत्या कर दी। मारपीट के दौरान एक लाठी चाची के सिर में लगी। गंभीर रूप से घायल चाची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

बिल्सी क्षेत्र के वार्ड छह निवासी रामलली (52) पत्नी सोहन लाल शुक्रवार को सुबह लगभग आठ बजे घर का कूड़ा डालने गई थीं। जहां सोहन लाल के भाई कृष्णपाल और भतीजे ने रामलली का विरोध शुरू कर दिया। कुछ देर कहासुनी होने के बाद दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया।

कृष्णपाल और उसके परिवार ने सोहन लाल और रामलली को पीटा। कृष्णपाल के बेटे की एक लाठी रामलली के सिर में लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

परिजन रामलली को लेकर बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मौत घोषित कर दी। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा घटनास्थल पर पहुंचे। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। पुलिस तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- बदायूं: भाकियू स्वराज ने थाना घेरा, पुलिस से धक्का-मुक्की