बरेली: जंक्शन से ई-सिटी बसों का संचालन हुआ बहाल, मिली अनुमति

बरेली: जंक्शन से ई-सिटी बसों का संचालन हुआ बहाल, मिली अनुमति

बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों जंक्शन के सर्क्युलेटिंग एरिया में खड़े होने पर आरपीएफ द्वारा सिटी ई-बस का चालान किया गया था। रेलवे और परिवहन निगम के बीच कई बिंदुओं पर बातचीत होने के बाद ई-सिटी बसें जंक्शन के नजदीक खड़ी हो सकेंगी। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को परिवहन निगम के …

बरेली, अमृत विचार। बीते दिनों जंक्शन के सर्क्युलेटिंग एरिया में खड़े होने पर आरपीएफ द्वारा सिटी ई-बस का चालान किया गया था। रेलवे और परिवहन निगम के बीच कई बिंदुओं पर बातचीत होने के बाद ई-सिटी बसें जंक्शन के नजदीक खड़ी हो सकेंगी। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी जंक्शन पहुंचे। यहां एसएस कार्यालय में नगरीय बस के संचालन को लेकर बातचीत हुई। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन से भी फोन पर बात हुई। फिलहाल जंक्शन से नगरीय बस सेवा के संचालन की अनुमति दे दी गई।

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जो भी ई-बसें जंक्शन से चलेंगी। उन्हें कुली शेड के बाहर वाली सड़क पर सवारियां भरने की अनुमति होगी। बैरियर के अंदर बसें नहीं आ सकेंगी। डीआरएम से अनुमति मिलने के बाद जंक्शन तक आने व जाने वाली सभी बस चालक व परिचालकों को निर्देश दे दिए गए कि वह जंक्शन से बस का संचालन शुरू कर दें। जिसके बाद ई-बस सेवा का संचालन शुरू हो गया।

दरअसल आरपीएफ ने जंक्शन के सर्कुलेटिंग एरिया में बीती 25 जुलाई को सिटी ई-बस का सर्क्युलेटिंग एरिया में खड़े होने पर चालान कर दिया था। जुर्माना भरने के बाद बस को छोड़ा गया था। अब 17 दिन बाद एक बार फिर यह सेवाएं शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें- बरेली: भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, सड़कों पर गूंजे देशभक्ति के तराने

ताजा समाचार

बिहार: CM आवास जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प, कन्हैया कुमार सहित कई हिरासत में
Bareilly News : बरेली में स्कूल गईं तीन बहने लापता, पुलिस ने छाना शहर का चप्पा-चप्पा
कानपुर में 46 सपाइयों पर FIR; दिल्ली की मुख्यमंत्री के खिलाफ बिना अनुमति किया था धरना-प्रदर्शन...
इस राज्य के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबरी, DA में दो प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा 
Bhojpuri Film Award: लखनऊ में आयोजित हुआ भोजपुरी सिने अवार्ड्स, दिनेश यादव निरहुआ को मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड
Kanpur: Hello पुलिस! मेरे पति की हत्या की गई...उसका अंतिम-संस्कार सिद्धनाथ घाट में हो रहा, फिर पहुंची पुलिस, जलती चिता रुकवाई