बरेली: बस में चढ़ते वक्त महिला के पर्स से उड़ाए गहने और नकदी, शक के आधार पर महाराष्ट्र की दो महिलाएं हिरासत में

बरेली: बस में चढ़ते वक्त महिला के पर्स से उड़ाए गहने और नकदी, शक के आधार पर महाराष्ट्र की दो महिलाएं हिरासत में

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे से एक महिला यात्री के पर्स के किसी ने करीब 1 से डेढ़ लाख के गहने और करीब 1500 रुपए नकदी निकाल ली। पीड़ितों ने जब चोरों को ढूंढने की कोशिश की तो दो शक के आधार पर उन्होंनें महाराष्ट्र की रहने वाली दो महिलाओं …

बरेली, अमृत विचार। यूपी के बरेली में सेटेलाइट बस अड्डे से एक महिला यात्री के पर्स के किसी ने करीब 1 से डेढ़ लाख के गहने और करीब 1500 रुपए नकदी निकाल ली।

पीड़ितों ने जब चोरों को ढूंढने की कोशिश की तो दो शक के आधार पर उन्होंनें महाराष्ट्र की रहने वाली दो महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस को सूचित करने के बाद जब दोनों महिलाओं की तलाशी ली गई तो उनके पास से 1500 रुपए कैश बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है।

अपने भाई की शादी में जा रहे थे हरदोई
दरअसल, मूल रूप से भुता की रहने वाली कंचन अपने पति शिवम, बहन राधा और जीजा के साथ हरदोई में अपने भाई की शादी में जा रही थी। राधा और उसके पति सचिन कटरा चांद खां मौहल्ले में रहते हैं।  सचिन ने बताया कि वह बस में पहले चढ़ गए थे। उन्होंने कहा कि वह पहले चढ़कर सीट घेरते है।

इसके बाद भीड़ अधिक होने की वजह से राधा, कंचन और उसके पति शिवम बाद में बस में चढ़ रहे थे। इसी बीच तीन महिलाएं उनके पीछे बस में चढ़ी और बाद में उतर गई। इस बीच जब कंचन ने अपना पर्स देखा तो उनके पर्स की चैन खुली हुई थी। उसमें से सोने की झुमकी, पायल, अंगूठी और करीब 1500 रुपए भी गायब थे।

शक के आधार पर उन्होंने दो महिलाओं को पकड़ लिया। पुलिस को सूचित किया। इसके बाद जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से 1500 रुपए बरामद हुए। पीड़ितों का आरोप है कि उन्होंने सभी जेबर उस तीसरी महिला को देकर भगा दिया जो उनके साथ थी।

महिलाएं बोली- हमारे रुपए लेकर ही बता रहे अपने रुपए
चोरी के आरोप में गिरफ्तार दोनों महिलाएं महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि वह मिलक में एक झोपड़ी बनाकर रहती है। शाहजहांपुर में उनकी मां ने भी झोपड़ी बनाई हुई है। वह उन्ही से मिलने के लिए शाहजहांपुर जा रही थी।

उन्होंने बताया कि इन लोगों ने उन्होंने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि पुलिस ने जो रुपए जब्त किए है। वह भी उनके ही है। आगे उन्होंने बताया कि जब वह मिलक से चली थी तो उनके पास 2 हजार रुपए थे।

जिसमें से 500 रुपए किराए और खाने पीने में खर्च हो गए। बाकी बचे 1500 रुपए पुलिस ने जब्त कर इन लोगों के बता दिए। बहराहाल, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: रामगंगा नहाने गया युवक तैरने के चक्कर में डूबा, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग