बरेली: पं. दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर सम्मान समारोह का आयोजन, मेधावियों को किया सम्मानित

बरेली, अमृत विचार। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति विचार मंच की ओर से रविवार को नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध लेखन में कांति कपूर की छात्रा किमी वर्मा और कुमकुम को प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं, एकात्म मानववाद …

बरेली, अमृत विचार। पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति विचार मंच की ओर से रविवार को नैनीताल मार्ग स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर पं. दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध लेखन में कांति कपूर की छात्रा किमी वर्मा और कुमकुम को प्रथम पुरस्कार दिया गया। वहीं, एकात्म मानववाद का प्रचार करने के लिए अमित कुमार पंत को युवा जागरूकता प्रहरी से सम्मानित किया गया।

अतिथि के रूप में विभाग सह कार्यवाह हरीश ने उनको अंत्योदय का प्रतीक बताते हुए कहा कि आज सारी मानवता अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए संलग्न है, इसलिए दीनदयाल उपाध्याय के विचार हमेशा प्रासंगिक रहेंगे। उन्होंने उपाध्याय को कालजयी व्यक्तित्व का प्रतीक बताया। विचार मंच के अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय का बरेली से भावनात्मक लगाव के चलते 8, 9 व 10 फरवरी 1968 को बरेली के एक चिंतन शिविर में थे। विचार मंच के महामंत्री इंद्रदेव त्रिवेदी ने बताया कि सबसे ऊपरी व्यक्ति से जब हर कार्यों में शुद्धता और अनुशासन होगा, तभी वह नीचे के व्यक्ति तक ठीक प्रकार से पहुंच सकता है, यही दीनदयाल जी का एकात्म मानववाद का सबसे प्रमुख संदेश है।

कार्यक्रम का सफल संचालन विचार मंच के कोषाध्यक्ष प्रवीण भारद्वाज ने किया और सभी का आभार उपाध्यक्ष डा. सुरेश रस्तोगी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर साहित्यकार डा. दीपंकर गुप्त, शिवम वर्मा, जेसी पालीवाल, वीरेंद्र अटल, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार सिंह, रामपाल सिंह ,अशोक कुमार उपाध्याय, वेद प्रकाश कातिब, शिशुपाल सिंह, वेद प्रकाश वर्मा, आस्था गंगवार, अंशिका शर्मा, शीतल गंगवार, केशु गंगवार, राजेंद्र कनौजिया, सुमंत माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: 45वीं उत्तरप्रदेश स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में अमित ने जीता रजत पदक