बरेली: नौ तक झुलसाएगी गर्मी, पारा पहुंचा 41.5

बरेली: नौ तक झुलसाएगी गर्मी, पारा पहुंचा 41.5

बरेली, अमृत विचार। एक सप्ताह से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। रविवार को 41.5 अधिकतम तापमान रहा। शनिवार के मुकाबले पारा तो कम रहा, लेकिन दोपहर में तपिश में कोई अंतर देखने को नहीं मिला। दिन में गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से बाहर निकला मुहाल कर दिया। महीने के पहले दिन से पारा …

बरेली, अमृत विचार। एक सप्ताह से भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। रविवार को 41.5 अधिकतम तापमान रहा। शनिवार के मुकाबले पारा तो कम रहा, लेकिन दोपहर में तपिश में कोई अंतर देखने को नहीं मिला। दिन में गर्म हवाओं ने लोगों का घरों से बाहर निकला मुहाल कर दिया।

महीने के पहले दिन से पारा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लगातार पारे के ऊपर चढ़ने के कारण लोग परेशान हैं। तीन दिन से पारा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। सूर्य की तपिश इतनी तेज हो गई है कि पैदल राहगीर एवं दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है।लोग सुबह जल्दी घरों से बाहर निकलकर जरूरी काम निपटाने का प्रयास कर रहे हैं।

दक्षिण पश्चिम से 4.6 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रहीं हवाएं भी गर्मी को बढ़ा रही हैं। दोपहर में गर्म हवाएं लू में तब्दील हो जाती हैं। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर के मौसम वैज्ञानिक आरके सिंह ने बताया कि रविवार को 25.3 न्यूनतम तापमान रहा। उन्होंने बताया कि नौ जून तक गर्मी बढ़ेगी। पारा 45 डिग्री प्रति सेल्सियस पहुंचेगा। नौ के बाद बारिश हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- बरेली: आईवीआरआई में रैली निकालकर दिया जागरुकता का संदेश