बरेली: किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रियंका के साथ शामिल हुए कांग्रेसी

बरेली: किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए प्रियंका के साथ शामिल हुए कांग्रेसी

बरेली, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास (श्रद्धांजलि सभा) के कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ जिले के कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव/ मीडिया …

बरेली, अमृत विचार। लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में हुए बवाल के दौरान मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास (श्रद्धांजलि सभा) के कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ जिले के कांग्रेसी नेता भी शामिल हुए।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव/ मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया की बीते दिनों लखीमपुर खीरी के तिकुनिया में कार से कुचलकर किसानों की हत्या कर दी गई थी। हादसे में मारे गए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास ( श्रद्धांजलि सभा ) हुई। जिसमें प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं। उन्होंने मृतक किसानों को और पत्रकार रमन कश्यप को भी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

जिले से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस जन अंतिम अरदास में शामिल हुए। इस मौके पर प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव, जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, जिला महासचिव सुनील मनचंदा, सरदार आदित्य सिंह आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

ताजा समाचार

छत्तीसगढ़ : पूर्व विधायक के बंगले में दुर्घटनावश चली गोली, एक पुलिसकर्मी की मौत, अन्य घायल 
करण जौहर की स्पाई कॉमेडी फिल्म में काम करेंगे आयुष्मान खुराना! सारा अली खान भी आएंगी नजर
शिक्षिका निशि शर्मा ने बढ़ाया प्रयागराज का मान, इस बड़ी प्रतियोगिता में अखिल भारतीय स्तर पर मिला पांचवा स्थान  
अगर कॉफी आपका पेट खराब कर दे तो क्या करें? चिंता न करें, जानिए इससे निपटने के आसान तरीके!
सुप्रीम कोर्ट ने VVPAT से जुड़ी सभी याचिकाएं की खारिज, Ballot Paper की मांग भी ठुकराई 
सीतापुर: शादी समारोह में ज़िंदा जला गया युवक, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती