बरेली: हंगामे के बाद मिला महिला को नियुक्ति पत्र

बरेली: हंगामे के बाद मिला महिला को नियुक्ति पत्र

 बरेली,अमृत विचार। पांच माह से मृत आश्रित कोटे से नौकरी पाने के लिए सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रही महिला को आखिरकार नियुक्ति पत्र मिल गया। नियुक्ति पत्र दिलवाने के लिए मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट के पदाधिकारियों ने गुरुवार को अधीक्षण अभियंता का घेराव कर प्रदर्शन किया। गुरुवार को मिनिस्टीरियल …

 बरेली,अमृत विचार। पांच माह से मृत आश्रित कोटे से नौकरी पाने के लिए सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रही महिला को आखिरकार नियुक्ति पत्र मिल गया। नियुक्ति पत्र दिलवाने के लिए मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट के पदाधिकारियों ने गुरुवार को अधीक्षण अभियंता का घेराव कर प्रदर्शन किया।

गुरुवार को मिनिस्टीरियल एसोसिएशन इरीगेशन डिपार्टमेंट के मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार गंगवार के नेतृत्व में पदाधिकारी सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता हिमांशु कुमार के कार्यालय में पहुंचे और नारेबाजी करने लगे। अधीक्षण अभियंता ने उन्हें बताया कि महिला के पास पूरे दस्तावेज नहीं है। इसलिए उसकी नियुक्ति में देरी हो रही है।

पदाधिकारियों ने तुरंत ही उन्हें पूरे कागजात दिखाए। दस्तावेज देखने के बाद भी अधीक्षण अभियंता उनमें कमी निकालने लगे। इस पर पदाधिकारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और वह नारेबाजी करने लगे। मौके की नजाकत को समझते हुए अधीक्षण अभियंता ने तुरंत ही महिला का नियुक्ति पत्र तैयार कर उसे दे दिया। अधीक्षण अभियंता का घेराव करने वालों में मंडल मंत्री निर्भर हिंद आजाद, कमलेंद्र सिंह, सुनील कुमार सक्सेना, हवलदार सिंह, पंकज सक्सेना, ब्रजमोहन अकेला, आशीष मिश्रा, पूनम गौतम, कमला, मो. इरफान, नेत्रपाल गंगवार, अनिल कुमार, राजू चौहान, अंकुर मिश्रा, विनीता सक्सेना आदि मौजूद रहीं।
ये था प्रकरण

सिंचाई विभाग बाढ़ खंड में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सचिन कुमार की 30 अगस्त 2021 को मृत्यु हो गई। कोविड काल के कारण उसकी पत्नी रूचि ने जनवरी में मृत आश्रित कोटे से नौकरी का आवेदन किया। आवेदन में महिला का तर्क था कि उसकी शिक्षा के आधार पर कनिष्ठ सहायक के पद पर नियुक्ति की जाए। काफी चक्कर लगाने के बाद भी महिला को अधिकारी टरकाते चले आ रहे हैं। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने महिला से उसकी शादी की वीडियो तक मंगाकर देखी, लेकिन नियुक्ति पत्र नहीं दिया।