Akhilesh Yadav in Bareilly: बरेली पहुंचे अखिलेश यादव, भाजपा पर जमकर साधा निशाना...जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

भाजपाई लगा रहे एक दूसरे की आख में सुर्मा, दिल्ली वाले आए एक किलोमीटर घुम कर चले गए, अखिलेश ने कसा प्रधानमंत्री पर तंज 

Akhilesh Yadav in Bareilly: बरेली पहुंचे अखिलेश यादव, भाजपा पर जमकर साधा निशाना...जनसभा में उमड़ा जनसैलाब

बरेली, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज के मैदान में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन के समर्थन में सभा करने पहुंच गए हैं। अखिलेश यादव को सुनने के लिए सपा नेता, कार्यकर्ता समेत तमाम लोग मौजूद हैं।

+65+6165

बिशप मंडल इंटर कॉलेज में आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने भाजपा में चली रही फुट को लेकर भी चर्चा की और कहा कि वह एक दूसरे को सुर्मा लगाने का काम कर रहे हैं। बरेली का सुर्मा यूही मशहूर नहीं हैं। 

इस दौरान अखिलेश ने अपने संबोधन में कहा कि देश की जनता सब जान चुकी है। दो चरणों में हुए मतदान से वह अपना हाल जान चुकी है। वह संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा संविधान को बदलना चाहती है। अब भाजपा की फिल्मी कहानी फ्लॉप हो चुकी है। जनता झूठे वादे और कहानी सुन कर सब समझ चुकी है। 

60fe1bab-2529-4b47-914e-7142746d0373

उन्होंने कहा कि यह चुनाव आने वाली पीढ़ी का भी है। यह चुनाव संविधान बचाने का है, लोकतंत्र बचाने का है। यह चुनाव लोकतंत्र संविधान मंथन का भी है। हम लोग संविधान को बचाना चाहते हैं। अखिलेश ने कहा कि लखनऊ वाले बहुत बार आए होंगे आसपास सुना है दिल्ली वाले आए थे, केवल एक किलोमीटर में घूमकर चले गए।

मंच पर बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि उनकी फिल्म कहानी फ्लॉप हो चुकी है। अब कोई उनकी झूठी कहानी सुनना नही चाहता है। लोकसभा चुनाव में जनता इस बार भाजपा को सौ फीसदी सीटे लाकर सुर्मा लगाकर विदा करने का काम करेगी। यह चुनाव भावी पीढ़ी का चुनाव है। भाजपा से संविधान बचाने का चुनाव है।

eedea1f6-e9cf-4132-a33b-224f1a409d09

उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन काले क़ानून लागू करने का काम किया था। किसानों को रोकने के लिए सीसीरोड और सड़को पर कीले लगाई गईं। लेकिन किसानों के आगे सरकार को झुकना पड़ा था।  किसानों की दोगुनी आए केवल चुनावी फलसफा था। 16 लाख करोड़ बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया। उनकी सरकार गरीब किसानों का कर्ज माफ करेगी। सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया। परीक्षा कराने के बाद उसका पर्चा आउट करा कर कैंसल करा दिया। अग्निवीर में नौकरी देकर युवाओं के साथ धोखा किया। हमारी सरकार आएगी तो फिरी में आटा ही नहीं डाटा भी देगी। हमारी सरकार ने लैपटाप बाटे, भाजपा ने नकल कर टैबलेट बाटने काम किया।

यह भी पढ़ें- बरेली: सटोरियों ने किया सिख परिवार पर जानलेवा हमला, तीन लोग गंभीर रूप से घायल....रिपोर्ट दर्ज