बांदा: रंगोली सजाकर छात्र-छात्राओं ने मनाया दीपोत्सव पर्व

बांदा: रंगोली सजाकर छात्र-छात्राओं ने मनाया दीपोत्सव पर्व

बांदा। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगोली सजाकर धनतेरस और दीपावली का पर्व मनाया। प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभाकामनाएं दीं। छात्र-छात्राओं ने दीपावली पर पटाखे नहीं चलाने और सिर्फ मिट्टी के दिये जलाने का संकल्प लिया। अतर्रा कस्बा स्थित ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज में दीवापली का पर्व मनाया गया। छात्रा प्रियांशी, अंजली गुप्ता, रुशाली, परी …

बांदा। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक रंगोली सजाकर धनतेरस और दीपावली का पर्व मनाया। प्रधानाचार्य व शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभाकामनाएं दीं। छात्र-छात्राओं ने दीपावली पर पटाखे नहीं चलाने और सिर्फ मिट्टी के दिये जलाने का संकल्प लिया। अतर्रा कस्बा स्थित ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज में दीवापली का पर्व मनाया गया। छात्रा प्रियांशी, अंजली गुप्ता, रुशाली, परी शुक्ला ने आकर्षक रंगोली सजाई और दीप जलाकर मंगल कामना की।

प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने कहा कि दीपावली पर्व को लेकर सभी में उत्साह होता है। इसी उत्साह में कुछ गलती का खामियाजा न केवल मानव वरन पशु-पक्षियों, पेड़-पौधों सहित समस्त जीवधारियों को भुगतना पड़ता है। उत्साह में हम पटाखे जलाते हैं, इससे पर्यावरण को अपूरणीय क्षति होती है। बताया कि बारूद के धुंए से वायु प्रदूषित होता है।

वहीं पटाखों की तेज आवाज से रोगियों को काफी असुविधा होती है। आग लगने एवं हाथ जलने का भी खतरा बना रहता है। प्रधानाचार्य ने छात्र-छात्राओं ने दीपावली पर पटाखे नहीं चलाने और सिर्फ मिट्टी के दिये जलाने का संकल्प दिलाया। छात्र-छात्राओं ने दिवाली पर पटाखा न फोड़ने की शपथ ली।

साथ ही पटाखे पर व्यय होने वाले धन से इस बार दिवाली पर किसी गरीब की मदद करने का भी संकल्प लिया। अरुण कुमार, शांतिभूषण यादव, चेतराम, बीरेंद्र दीक्षित, सुरेंद्र शर्मा, सोमनाथ, कमलेश कुमार, राजेश कुमार, राजेंद्र कुमार, सुरेश चंद्र, जेपी कोमल, मधु सविता, प्रेमलता, कालीचरण बाजपेयी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: महाराजा अग्रसेन की 5147वीं जयंती पर रंगोली प्रतियोगिता, मंगलवार को शोभायात्रा