Baba Siddique iftar party: पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, शाहरुख-सलमान समेत पहुंचे यह स्टार्स

Baba Siddique iftar party: पार्टी में लगा बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा, शाहरुख-सलमान समेत पहुंचे यह स्टार्स

मुंबई। पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी हर साल सुर्खियों में रहती हैं। बाबा सिद्दीकी की पार्टी में बहुत से सेलेब्स शिरकत करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी बाबा सिद्दीकी ने मुंबई में बेहद आलीशान पार्टी दी है। इस इफ्तार पार्टी में सलमान खान ने शिरकत की। सलमान यहां शर्ट और डेनिम …

मुंबई। पॉलिटिशियन बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी हर साल सुर्खियों में रहती हैं। बाबा सिद्दीकी की पार्टी में बहुत से सेलेब्स शिरकत करते हैं। हर साल की तरह इस साल भी बाबा सिद्दीकी ने मुंबई में बेहद आलीशान पार्टी दी है।

इस इफ्तार पार्टी में सलमान खान ने शिरकत की। सलमान यहां शर्ट और डेनिम पहने नजर आए। उन्होंने पार्टी में होस्ट बाबा सिद्दीकी को गले से भी लगाया।

शाहरुख खान बाबा सिद्दीकी की पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने ब्लैक कुर्ते-पायजामे पहना था।

इस इफ्तार पार्टी में हिना खान स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। हिना यहां शरारा पहनकर आई थीं।

पार्टी में सलमान खान के साथ उनके पिता सलीम खान, भाई सोहेल खान और अरबाज खान और बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी पहुंचे थे।

मिस यूनिवर्स 2021 हरनाज संधू, सिंगर मीका सिंह ने भी इस इफ्तार पार्टी में शिरकत की। बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी में सना अपने पति अनस सईद के साथ पहुंची थीं।

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक भी पूरे परिवार के साथ बाबा सिद्दीकी की पार्टी का हिस्सा बने। उनके साथ पत्नी कश्मीरा शाह, बहन आरती सिंह और दोनों बच्चे थे।

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ इस पार्टी में नजर आईं।

अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा, संजय दत्त, टीवी के फेमस कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, बिग बॉस फेम एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ तमाम स्टार्स इस पार्टी का हिस्सा बने।

पढ़ें-लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल से शादी के बंधन में बंधे पंजाबी सिंगर Milind Gaba, देखें रॉयल वेडिंग की फोटो