अयोध्या: युवती पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला

अयोध्या: युवती पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जानें मामला

पूराबाजार/अयोध्या। महराजगंज पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती पर जानलेवा हमले के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म से असफल होने पर युवक ने हंसिया से युवती के गले और पेट पर वार किए थे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अभी भी उसका इलाज …

पूराबाजार/अयोध्या। महराजगंज पुलिस ने गुरुवार को थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती पर जानलेवा हमले के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म से असफल होने पर युवक ने हंसिया से युवती के गले और पेट पर वार किए थे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अभी भी उसका इलाज लखनऊ ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

महराजगंज थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि परिवार की ओर से मिली तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई गई थी। उन्होंने बताया कि साक्ष्य और पीड़िता के कापी पर आरोपी का नाम लिखे जाने के आधार पर आरोपी शत्रुधन यादव पुत्र रामनयन यादव का नाम प्रकाश में आया।

आरोपी को शुक्रवार को सुबह देवगढ़ बड़ी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ की गयी तो जुर्म स्वीकार किया है। पहने हुए कपड़े और हंसिया आरोपी की निशानदेही पर बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:-उन्नाव: किन्नर गुरु मुस्कान हत्याकांड का खुलासा, तीन शिष्यों ने मारी थी गोली…एक गिरफ्तार