बदायूं: भूसे के ढेर में डेढ़ घंटे दबी रही महिला, मौत

बदायूं, अमृत विचार। थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव कटिन्ना में भूसे की बुर्जी ऊपर गिरने से एक महिला की हालत बिगड़ गई। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। गांव कटिन्ना निवासी मुन्नी देवी (45) पत्नी अमरपाल सिंह …
बदायूं, अमृत विचार। थाना बिल्सी क्षेत्र के गांव कटिन्ना में भूसे की बुर्जी ऊपर गिरने से एक महिला की हालत बिगड़ गई। उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव कटिन्ना निवासी मुन्नी देवी (45) पत्नी अमरपाल सिंह शुक्रवार शाम के समय घर से तकरीबन 100 मीटर दूर बने भूसे की बुर्जी से भूसा निकालने गई थी। इसी दौरान उनके ऊपर भूसे का ढेर गिर गया। वह तकरीबन डेढ़ घंटे तक भूसे के ढेर में ही दबी रहीं।

सूचना मिलने पर ग्रामीण पहुंचे और उन्हें भूसे की बुर्जी से बाहर निकला। कुछ ही देर में वहां उनके परिजन पहुंच गए। उन्हें बिल्सी के निजी अस्पताल ले गए जहां उनकी मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार को महिला का पोस्टमार्टम कराया है। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।