विदाई समारोह में बोले निवर्तमान खेल मंत्री रीजीजू- भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा

विदाई समारोह में बोले निवर्तमान खेल मंत्री रीजीजू- भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा

नई दिल्ली। निवर्तमान खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने गुरूवार को कहा कि भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा। तोक्यो ओलंपिक से एक पखवाड़ा पहले रीजीजू की जगह अनुराग ठाकुर को खेलमंत्री बनाया गया है। मई 2019 में खेलमंत्री बने रीजीजू कैबिनेट में फेरबदल के साथ अब कैबिनेट मंत्री के रूप में विधि …

नई दिल्ली। निवर्तमान खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने गुरूवार को कहा कि भारत को खेलों की महाशक्ति बनाने का सफर जारी रहेगा। तोक्यो ओलंपिक से एक पखवाड़ा पहले रीजीजू की जगह अनुराग ठाकुर को खेलमंत्री बनाया गया है। मई 2019 में खेलमंत्री बने रीजीजू कैबिनेट में फेरबदल के साथ अब कैबिनेट मंत्री के रूप में विधि मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे। वहीं ठाकुर को सूचना और प्रसारण के साथ खेल मंत्रालय सौंपा गया है।

मणिशंकर अय्यर (2006 से 2008) के बाद खेल मंत्रालय का प्रभार संभालने वाले ठाकुर पहले कैबिनेट मंत्री होंगे। रीजीजू ने भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा गुरूवार को आयोजित विदाई समारोह में पत्रकारों से कहा ,” हमने भारत को खेलों में महाशक्ति बनाने के लिये सारे प्रयास किये। यह सफर जारी रहेगा , बस जिम्मेदारी बदल गई है।”

उन्होंने कहा ,” मेरा मंत्रालय बदल गया है लेकिन खेल मंत्रालय में ये प्रयास आगे भी जारी रहेंगे। मैं टीम को शुभकामना देता हूं।” उन्होंने कहा ,” खेल मंत्री के तौर पर मेरा पूरा कार्यकाल आयोजनों और गतिविधियों से भरपूर रहा। मैने युवा से लेकर सीनियर खिलाड़ियों से मुलाकात की और बात की। भारत को खेलों में आगे ले जाने का सफर जारी रहेगा और पूरा होगा।”

रीजीजू ने खेल मंत्रालय में अपनी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि इसने देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नजरिये पर अमल करने की पूरी कोशिश की। रीजीजू को ओलंपिक रजत पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की जगह स्वतंत्र प्रभार के साथ खेलमंत्री बनाया गया था। वह अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री भी रहे और कुछ समय आयुष मंत्रालय का अस्थायी प्रभार भी उनके पास रहा।

भारत के 120 से अधिक खिलाड़ियों ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया है। खेल कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के बीच 23 जुलाई से तोक्यो में होंगे। रीजीजू के कार्यकाल में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की राशि में इजाफा हुआ और वित्तीय कठिनाई झेल रहे मौजूदा या पूर्व खिलाड़ियों को तुरंत मदद मिली। इसके साथ ही देश भर में साइ केंद्रों का बुनियादी ढांचा बेहतर किया गया।

ताजा समाचार

Eid-ul-Fitr 2025; कानपुर में सकुशल ढंग से संपंन्न हुई नमाज; CCTV और ड्रोन से निगरानी, DM, पुलिस कमिश्नर ने दी बधाई, देखें- PHOTOS
बदायूं में हरे पेड़ों के काटने वालों पर सख्त कार्रवाई, पुलिस ने दर्ज की FIR
IPL 2025 : घुटने में चोट, 10 ओवर तक बल्लेबाजी नहीं कर सकते MS Dhoni...कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने किया खुलासा 
इसे इमरजेंसी समझूं? अखिलेश यादव का दावा- बैरिकेडिंग लगाकर मुझे ईदगाह जाने से रोका गया
IPL 2025 : जीत के बाद भी RR को झटका, कप्तान रियान पराग पर धीमी ओवर गति के लिए लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना 
Bareilly: प्री वेडिंग के बहाने युवती को उत्तराखंड ले गया मंगेतर, फिर किया रेप...अब शादी से मुकरा