कोरोना काल में हो रही मौतों से आक्रोशित जनता भाजपा की सरकार को सबक सिखाएगी: अखिलेश

कोरोना काल में हो रही मौतों से आक्रोशित जनता भाजपा की सरकार को सबक सिखाएगी: अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आज कहा कि सरकार की नीति और नीयत में खोट के चलते देश और प्रदेश महंगाई की मार से कराह रहा है। संवेदनशून्य भाजपा ने केवल अपना घर भरने और सत्ता सुख के …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आज कहा कि सरकार की नीति और नीयत में खोट के चलते देश और प्रदेश महंगाई की मार से कराह रहा है।

संवेदनशून्य भाजपा ने केवल अपना घर भरने और सत्ता सुख के संसाधन जुटाने में चार साल बिता दिए हैं। आज भी भाजपा इसी एजेंडा पर काम कर रही है।

कोरोना संकट काल में प्रबंधन में भारी नाकामी से शहरों व गांवों में हो रही मौतों से आक्रोशित जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार को सबक सिखाएगी।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की कहानी यूपी में दोहरायी जाएगी। भाजपा सरकार का डरावना चेहरा जनता के सामने आ चुका है जनता इसे कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा आपदा में आपदा खड़ी करने के फार्मूले पर उतर आई है: अखिलेश

आरोप लगाते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में पिछड़ जाने से खिसियायी व बिलबिलायी भाजपा जनता से बदला लेने के लिए आपदा में आपदा खड़ी करने के फार्मूले पर उतर आई है।

भयावह हालात में गुजरते प्रदेश वासियों को राहत देने की बजाए सरकार ने बिजली दरों में वृद्धि का भी इरादा कर लिया है। बड़ी कंपनियों की समर्थक भाजपा को गरीब की नहीं अमीरों की तिजोरियां भरने की ज्यादा चिंता रहती है। इसलिए सभी श्रेणी के विद्युत उपभोक्ताओं पर रेगुलेटरी सरचार्ज लगाने को कहा है। इससे बिजली 12 प्रतिशत तक महंगी हो जाएगी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों पर लाठीचार्ज की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ‘हिसार में किसानों पर अहंकारी भाजपा सरकार का लाठीचार्ज बेहद शर्मनाक ही नहीं, घोर निंदनीय भी है।