बरेली: कंटेनमेंट जोन के साथ कई जगहों पर चला सैनिटाइजेशन अभियान

बरेली: कंटेनमेंट जोन के साथ कई जगहों पर चला सैनिटाइजेशन अभियान

बरेली, अमृत विचार। दो दिवसीय लॉकडाउन के दौरान पहले दिन शनिवार को नगर निगम की गाड़ियों से सैनिटाइजेशन का अभियान बड़े स्तर पर चलाया गया। कंटेनमेंट जोन के साथ विभिन्न वार्डों में दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान कोरोना संक्रमित घरों में भी दवा का छिड़काव किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया …

बरेली, अमृत विचार। दो दिवसीय लॉकडाउन के दौरान पहले दिन शनिवार को नगर निगम की गाड़ियों से सैनिटाइजेशन का अभियान बड़े स्तर पर चलाया गया। कंटेनमेंट जोन के साथ विभिन्न वार्डों में दवा का छिड़काव किया गया। इस दौरान कोरोना संक्रमित घरों में भी दवा का छिड़काव किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को दूसरे दिन भी सैनिटाइजेशन इसी तरह वृहद स्तर पर किया जाएगा।

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते नगर निगम ने अपनी 11 बड़ी गाड़ियों को लगाकर शनिवार को विभिन्न वार्ड व मुख्य सड़कों पर सैनिटाइजेशन किया। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि सैनिटाइजेशन के लिए वाहनों को डेलापीर से एयरफोर्स से आगे तिराहे तक, सैटेलाइट चौराहे से पीलीभीत बाईपास पर रूहेलखंड मेडिकल कॉलेज, फिनिक्स मॉल तक, नैनीताल रोड तक, किला से बीबीएल स्कूल तक, हार्टमन पुल से इज्जतनगर रेलवे क्रासिंग, मिनी बाईपास, काकरटोला, स्वालेनगर, सिटी श्मशान भूमि, अयूब खां से कोतवाली, गांधी उद्यान से विकास भवन होते हुए श्यामगंज सहित शहर के दूसरे हिस्सों में ले जाया गया।

इसके अलावा 700 कंटेनमेंट जोन सहित दूसरे एरिया व संक्रमितों के घर पर भी सैनिटाइजेशन का काम हुआ। उन्होंने बताया कि नगर निगम रविवार को लॉकडाउन के दूसरे दिन भी सैनिटाइजेशन का अभियान बड़े स्तर पर चलाएगा। इसके लिए निगम के पास संसाधन व स्टाफ मौजूद है।

ताजा समाचार

लखनऊ पहुंचा शुभम का शव, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज : सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर अब 28 अप्रैल को सुनवाई सुनिश्चित
IPL 2025- SRH vs MI IPL : अभिनव-क्लासेन की धुंआंधार बल्लेबाजी नहीं आई काम, मुम्बई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
पहलगाम आतंकी हमला: CCS मीटिंग के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी वाघा बॉर्डर बंद
कैलिफोर्निया में कानपुर की बेटी को पति ने किया प्रताड़ित, 80 लाख के गहने और आठ लाख की नकदी हड़प घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में