देहरादून: तीरथ सिंह रावत बने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

देहरादून, अमृत विचार। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण बाद में होगा। बुधवार सुबह भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह …
देहरादून, अमृत विचार। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। बुधवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। अन्य मंत्रियों का शपथ ग्रहण बाद में होगा। बुधवार सुबह भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित विधायक दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने तीरथ सिंह के नाम का प्रस्ताव दिया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। शाम चार बजे राजभवन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था।