अलीगढ़: दो बसों की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल

अलीगढ़: दो बसों की भिड़ंत में पांच लोगों की मौत, 25 से अधिक घायल

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार को हरियाणा रोडवेज की दो बसों की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोढा पुलिस थाना क्षेत्र के करसुआ गांव के पास अपराह्न करीब बजे …

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार को हरियाणा रोडवेज की दो बसों की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोढा पुलिस थाना क्षेत्र के करसुआ गांव के पास अपराह्न करीब बजे एक बस का टायर अचानक फट जाने से वो अनियंत्रित होकर दूसरी बस से जा टकराई।

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही लखनऊ में मुख्यमंत्री कार्यालय को मामले से अवगत कराया गया है। उन्होंने बताया कि ” हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में करीब 25-30 अन्य यात्री घायल हुए हैं। इनमें से गंभीर रूप से घायलों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।” वहीं, अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। पीड़ितों के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।