अभिनेत्री ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फैंस से की यह खास अपील

अभिनेत्री ईशा देओल का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फैंस से की यह खास अपील

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने रविवार को बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि उनके अकाउंट से भेजे जाने वाले किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया नहीं दें। देओल ने ट्विटर पर यह जानकारी देने के साथ ही एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें ‘कॉपीराइट उल्लंघन’’ का संदेश …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल ने रविवार को बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से कहा कि उनके अकाउंट से भेजे जाने वाले किसी भी संदेश पर प्रतिक्रिया नहीं दें। देओल ने ट्विटर पर यह जानकारी देने के साथ ही एक स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें ‘कॉपीराइट उल्लंघन’’ का संदेश दिखाई देता है।

उनका ‘डिस्प्ले’ नाम बदलकर ‘इंस्टाग्राम सपोर्ट’ कर दिया गया है। इशा देओल (39) ने लिखा, ‘‘आज सुबह मेरे आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट ‘इमिशादेओल’ को हैक कर लिया गया, इसलिए अगर आपको मेरे अकाउंट से कोई संदेश आता है तो कृपया उसका जवाब नहीं दें। असुविधा के लिए खेद है।’’

उल्लेखनीय है कि हाल में पार्श्व गायिका आशा भोसले, अभिनय से राजनीति में आईं उर्मिला मातोंडकर, इंटीरियर डिजाइनर सुजैन खान, अभिनेता विक्रांत मसे और कोरियोग्राफर-निर्देशक फराह खान के सोशल मीडिया अकाउंट भी हैक हो गए थे।

ताजा समाचार

मेरठ: सर्जरी के दौरान महिला के पेट में छोड़ दिया रुई का बंडल, डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज, जानिए पूरा मामला
अयोध्या: आज दिखा चांद तो ईद कल, ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में नमाज का वक्त तय, जाने किस मस्जिद में कितने बजे होगी नमाज..
पीलीभीत: मुख्यमंत्री ने दी 6.41 करोड़ की मंजूरी, शहर में शुरू होंगे कई विकास कार्य
IPL 2025 : गुजरात टाइटंस के मध्य क्रम में कोई समस्या नहीं, MI पर मिली जीत के बाद बोले कप्तान शुभमन गिल
अयोध्या: रामपुर पुवारी माझा के अग्नि पीड़ितों से मिले मंत्री डॉ. संजय निषाद, बांटी राहत सामग्री, अधिकारियों को दिए निर्देश
मैं कसम खाता हूं की दोबारा मस्जिद नहीं जाउंगा... हिंदू व्यपारी का वायरल वीडियो