बरेली: श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह को लेकर लगे होर्डिंग

अमृत विचार, बरेली। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह को लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में होर्डिंग लगा दिए गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अभियान की कमान विश्व हिंदू परिषद के स्वयं से लोगों के घरों तक पहुंच कर योगदान देने के लिए प्रेरित कर रहे …
अमृत विचार, बरेली। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए धन संग्रह को लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में होर्डिंग लगा दिए गए हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और अभियान की कमान विश्व हिंदू परिषद के स्वयं से लोगों के घरों तक पहुंच कर योगदान देने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
इसके लिए कैलेंडर और पंफलेट भी बांटे जा रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि मंदिर के लिए किसी भी धर्म के लोग स्वेच्छा से दान दे सकते हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह अभियान 15 जनवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए संघ और विहिप को जिम्मेदारी दी गई है।
इसे सही तरीके से धरातल पर उतारने के लिए आरएसएस के महानगर के स्वयंसेवक और विहिप नेताओं जुट गए हैं। श्रीराम मंदिर निर्माण को पूरा करने के लिए किए जा रहे धन संग्रह की सबसे बड़ी खासियत तो यह भी है कि पांच हजार से अधिक की रकम रसीद बुक के जरिए दी जाएगी।
धन संग्रह के लिए 10, 100, 1000, 5000 रुपये के कूपन की व्यवस्था भी की गई है। सबसे कम 10 रुपये के कूपन के पीछे धन के साथ जनशक्ति को जोड़ने की मंशा है। इसके लिए सभी हिंदूवादी संगठनों को कूपन दिया जाएगा जो शहर से गांव तक घर-घर जाएंगे। हर परिवार और सदस्य से धन संग्रह करेंगे।
धनसंग्रह को लेकर योजना बनाई गई है कि अभियान के पहले दिन ही अधिक से अधिक घरों तक पहुंचा जा सके, जो लोग छूट रहे हैं, उनके पास 22 जनवरी को पहुंच धन संग्रह कर लिया जाए। इसके लिए गली, मोहल्ला प्रमुख को जिम्मेदारी दी गई है।