अयोध्या: महिला से अभद्रता करने पर टोल कर्मियों की पिटाई

अयोध्या: महिला से अभद्रता करने पर टोल कर्मियों की पिटाई

अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा तहसीनपुर टोल टैक्स के लेनदेन को लेकर वाहन सवार और टोल कर्मियों के बीच दो दिन में दो बार नोकझोंक और मारपीट हुई। इसे लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाकर केस दर्ज कराए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आरोप है शुक्रवार की …

अयोध्या, अमृत विचार। रौनाही थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा तहसीनपुर टोल टैक्स के लेनदेन को लेकर वाहन सवार और टोल कर्मियों के बीच दो दिन में दो बार नोकझोंक और मारपीट हुई। इसे लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाकर केस दर्ज कराए गए हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

आरोप है शुक्रवार की शाम रेहरा बाजार बलरामपुर निवासी विजय सिंह परिवार सहित वाहन से लखनऊ की ओर जा रहे थे। इस दौरान टोल कर्मचारियों से टोल टैक्स को लेकर कुछ विवाद होने पर मारपीट की और महिला के साथ अभद्रता की गयी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की थी कि शनिवार को दोपहर बाद केस दर्ज कराने वालों ने दोबारा दर्जन भर लोगों के साथ लाठी डंडों से लैस होकर टोल कर्मियों पर हमला बोल दिया, जिसमें चार लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक रामाश्रय राय ने बताया पहली घटना की रिपोर्ट टोल कर्मियों के विरुद्ध दर्ज कर ली गयी है। दूसरी घटना के आरोपियों की तहरीर मिली है। छानबीन के साथ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।