भारत सरकार ने की मेहुल चोकसी के प्रत्यर्पण की मांग, बेल्जियम में हुआ गिरफ्तार, स्विट्जरलैंड भागने की तैयारी कर रहा था भगोड़ा

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक से लोन धोखाधड़ी मामले में आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को पुलिस ने बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया है। चोकसी को 12 अप्रैल को गिरफ्तार किया गया था। बेल्जियम फेडरल पब्लिक सर्विस ने सोमवार को यह जानकारी दी। भारत ने बेल्जियम के साथ चोकसी के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेहुल पत्नी प्रीति चोकसी के साथ रह रहा है, जिन्हें बेल्जियम की नागरिकता मिली है।बेल्जियम के विदेश मंत्रालय ने ही चोकसी की मौजूदगी की जानकारी दी थी। सूत्रों के मुताबिक, मेहुल चोकसी बेल्जियम से स्विट्जरलैंड भागने की कोशिश कर रहा था। भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी भारत में हजारों करोड़ रुपये के पीएनबी बैंक घोटाले का मुख्य आरोपी है और लंबे समय से फरार चल रहा था। भगोड़ा की गिरफ्तारी भारत के प्रत्यर्पण प्रयासों के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
खबर के मुताबिक, मेहुल चोकसी को आगे की न्यायिक प्रक्रिया के मद्देनजर हिरासत में रखा गया है। बेल्जियम का फेडरल पब्लिक सर्विस ऑफ जस्टिस ने पुष्टि कि की भारत सरकार ने चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए औपचारिक अनुरोध भेजा है।
ये भी पढ़ें : Tariff war : 'शुल्क युद्ध' में किसी की जीत नहीं...दक्षिण-पूर्व एशिया के दौरे पर बोले चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग