बाराबंकी: सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित है भाजपा, राष्ट्र सर्वोपरि- बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी   

बाराबंकी: सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित है भाजपा, राष्ट्र सर्वोपरि- बोले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी   

बाराबंकी, अमृत विचार। मोदी-योगी सरकार का लेखा-जोखा बताने एवं अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति से संवाद स्थापित करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शनिवार को जिले के खसपरिया गांव पहुंचे। गांव स्थित मत्थेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना करके आशीर्वाद लिया। स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल हुए। बूथ संख्या 212 एवं 213 की कमेटी के साथ विभिन्न अभियानों पर चर्चा की। के लाभार्थियों को सम्मानित किया। मंदिर परिसर में आयोजित चौपाल के दौरान ग्रामीणों से मुखातिब हुए। 

उन्होंने कहा कि भाजपा अपने 46वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गांव चलो अभियान के तहत मोदी-योगी सरकार का लेखा-जोखा लेकर गांव-गांव संपर्क कर रही है। 2014 में देश की बागडोर संभालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति के मायने बदल दिए हैं। राष्ट्र सर्वोपरि का भाव लिए भाजपा सरकार सेवा, सुशासन और जन कल्याण को समर्पित है। मोदी-योगी सरकारों ने भारतीय संस्कृति एवं विरासत का गौरव बढ़ाया है। अब कांवड़ यात्रा पर पुष्प वर्षा होती है। उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में भव्य राम मंदिर व विंध्याचल कॉरिडोर के निर्माण को सनातन संस्कृति के पुनरोत्थान का अहम पड़ाव बताया। 

WhatsApp Image 2025-04-12 at 17.56.06_0dc6d1f1

उन्होंने विरोधी पार्टियों पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि वामपंथ एवं कांग्रेस सबके मूल में विदेशी विचारधारा है जो देश को बांटने की हिमायत करती हैं। जबकि सपा हमेशा दंगाइयों और आतंकवादियों के साथ खड़ी दिखती है। उन्होंने प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान 1978 में सम्भल में हुए भीषण दंगे सहित प्रदेश के तमाम दंगों एवं आतंकवादी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि सपा ने आतंकवादियों के केस वापस लेने का काम किया जबकि मोदी-योगी सरकार में आतंकवादियों, दंगाइयों एवं माफियाओं के हौसले पस्त हैं। उन्होंने राणा सांगा को राष्ट्रनायक कहते हुए सपा सांसद द्वारा उनके विरुद्ध की गई टिप्पणी की कड़ी शब्दों में निंदा की। उन्होंने सपा के पीडीए को छलावा कहते हुए सपा को परिवारवादी पार्टी कहा। 

WhatsApp Image 2025-04-12 at 17.56.06_a9c0cc54

उन्होंने कहा भाजपा सामाजिक समरसता और सद्भाव की हिमायती है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर काम करते हुए सरकार ने बिजली, सड़क, सुरक्षा सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व काम किया है जिसके चलते 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला जा सका है। बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचा रहा है। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय ने राष्ट्रवाद की अलख जगाने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। 

26/11 आतंकवादी घटना के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की अमेरिका से प्रत्यर्पण की घटना को उन्होंने मोदी के नेतृत्व में भारत की दुनिया में बढ़ती साख बताया। इस अवसर पर एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, पूर्व सांसद उपेन्द्र रावत, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, राम कुमारी मौर्य, डॉ विवेक वर्मा, संदीप गुप्ता, विजय आनंद बाजपेई, रामेश्वरी त्रिवेदी, रोहित सिंह, श्रीकांत मिश्रा, रोहित मिश्रा, वेद प्रकाश, सुनील मौर्य, संजीव वर्मा मौजूद रहे।  

WhatsApp Image 2025-04-12 at 17.56.07_8b85ad66

वक्त संशोधन बिल को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वक्फ की संपत्तियों से अवैध कब्जे हटवाकर गरीबों के कल्याण के लिए यह कानून लाया गया है। विपक्ष केवल लोगों को भड़काने का काम कर रहा है। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा।  

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सपा हमारे राष्ट्र नायकों का अपमान करती है। हमारे धर्म, साधु-संत और मठों को लेकर जिस तरह से उनके बयान रहे हैं, वही उनका मूल चरित्र है। सपा सांसद रामजी लाल सुमन का राष्ट्रनायक राणा सांगा को लेकर जो बयान आया है, वह समाजवादी पार्टी के एजेंडे को दर्शाता है। प्रदेश और जिलाध्यक्ष के सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्द ही किसी कार्यकर्ता के नाम का ऐलान होगा।

ये भी पढ़ें- महंगाई की मार झेल रही 100 करोड़ की आबादी, पेट्रोल, डीजल और रसोई सब कुछ है महंगा, बोले- युवा कांग्रेस अध्यक्ष

ताजा समाचार

लखनऊ पहुंचा शुभम का शव, एयरपोर्ट पर डिप्टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि
प्रयागराज : सपा सांसद रुचि वीरा की याचिका पर अब 28 अप्रैल को सुनवाई सुनिश्चित
IPL 2025- SRH vs MI IPL : अभिनव-क्लासेन की धुंआंधार बल्लेबाजी नहीं आई काम, मुम्बई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया
पहलगाम आतंकी हमला: CCS मीटिंग के बाद सरकार का बड़ा फैसला, सिंधु जल समझौते पर रोक, अटारी वाघा बॉर्डर बंद
कैलिफोर्निया में कानपुर की बेटी को पति ने किया प्रताड़ित, 80 लाख के गहने और आठ लाख की नकदी हड़प घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज
लखनऊ: हिन्दू महासभा त्रिदंडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ता हिरासत में