अरुण सिंह ने विपक्ष पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस और सपा गरीब मुस्लमानों के नहीं बल्कि भूमाफियाओं के साथ

मिर्जापुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने आज विपक्ष पर जम कर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस सपा सहित सभी दल गरीब मुसलमानो के साथ नही बल्कि भू माफियाओ के साथ है।
वक्फ बिल दोनों सदनों में पास हो जाने के बाद अब सरकार माफियाओं के कब्जे से जमीन को मुक्त करा कर गरीब एवं पिछड़े मुसलमानो के लिए काम करेगी।
अरुण सिंह भाजपा के स्थापना दिवस पर एक सप्ताह तक पार्टी द्वारा कार्यक्रम के लिए पूजा कर शुभारंभ किया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्षी दल मुस्लिम समुदाय में भ्रम फैला रहे हैं। हालांकि उनके मंसूबों पर पानी फिर जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि विपक्षी दलों के लिए यह नया नही है।
मोदी सरकार द्वारा जब भी कोई बड़े बदलाव किए जाते हैं।तब तब भ्रम फैलाने में कोई कोर कसर नही छोड़ते हैं। चाहे सीसीए बील हो या धारा 370 हो लेकिन अब मुस्लिम समाज सब समझ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान वक्फ बिल पास हो जाने के बाद गरीब मुसलमानो को इसका लाभ मिलेगा जो अब तक कुछ माफिया लोग ले रहे थे।
तथा सभी को प्रतिनिधित्व भी मिलेगा। इससे पहले उन्होंने विंध्य क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां विंध्यवासिनी देवी के दर्शन पूजन कर मां से आशीर्वाद मांगा। सिंह ने बताया कि 6अप्रैल से एक सप्ताह तक कार्यकर्ता हर घर जायेंगे। गांव गांव भाजपा की उपलब्धि को बतायेंगे।
यह भी पढ़ेः Ottawa Stabbing: कनाडा में भारतीय कितने सुरक्षित? एक और नागरिक की चाकू मारकर हत्या