अपने जरुरी दस्तावेजों को आधार से करें लिंक, नहीं होगी किसी तरह की परेशानी
5.png)
अमृत विचार। आधार कार्ड भारत में एक बहुत ही जरुरी दस्तावेज है। आप अपने किसी भी काम को आसानी से इनके जरिये करा सकते है। इसके अलावा बात की जाए पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविग लाइसेंस इत्यादि शामिल है जिनकी जरूरत हमे सबसे ज्यादा होती है। सबसे ज्यादा इस्तेमाल किये जाने वाला आधार कार्ड ही है।आधार का इस्तेमाल स्कूल कॉलेज में एडमिशन से लेकर किसी सरकारी योजना में होता है। वही भारत में कुछ जगहों पर आपको अपना आधार कार्ड लिंक करवाना पड़ता है। अगर आधार लिंक न हो तो आपकी मुश्किल बढ़ जाएगी।
पैन कार्ड
पैन कार्ड भी एक अहम दस्तावेज है इसका इस्तेमाल मुख्यत बैंकिंग, इनकम टैक्स से जुड़े सभी कामों में किया जाता है। इसको भारतीय इनकम टैक्स डिपार्टमेंट जारी करता है। पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करवाना होता है ये बहुत ही जरुरी कदम है अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो फिर आपको मुश्किल हो सकती है। इससे आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो सकता है। इसमें आधार लिंक करवाने के बाद आपको एक्स्ट्रा पेनेल्टी भी देनी पड़ सकती है।
बैंक खाते
बैंक अकाउंट आज हर किसी के पास होता है ये एक जरुरी प्रक्रिया है। अगर किसी के पास बैंक अकाउंट नहीं है तो आप इसे आसानी से खुलवा सकते है। और इसके साथ आधार कार्ड को अपने चालू खाते, बचत खाते में लिंक करवाना जरुरी होता है अगर आप इस जरुरी प्रक्रिया को पूरा नहीं करते है तो आपका अकाउंट इनऑपरेटिव कर दिया जायेगा। और आप इसमें किसी भी प्रकार का ट्रांसक्शन नहीं कर पाएंगे। तो आप अपना आधार अपने बैंक अकाउंट लिंक जरूर करवाएं।
मोबाइल नंबर
अपने आधार कार्ड को अपने चालू मोबाइल नंबर से लिंक करवाना जरुरी है। इससे आपको सरकारी योजनाओ का लाभ मिल पायेगा। ऑनलाइन ट्रांसक्शन आसानी से कर पाएंगे। वेरिफिकेशन में मुश्किल नहीं होगी और बैंकिंग से जुड़े कामो को भी करना आसान होगा।
ये भी पढ़े : ईद की क्लासिक मुगलई मिठाई है शीर खुरमा, आज आपको बताएंगे इसकी पूरी रेसिपीज