बहराइच: कांग्रेस स्लीपर सेल का कांग्रेसियों ने जलाया पुतला, जानें पूरा मामला

बहराइच, अमृत विचार। शहर के कांग्रेस भवन में बुधवार को कांग्रेस स्लीपर सेल ने कांग्रेसियों का पुतला जलाया। मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। सभी नए जिलाध्यक्ष के मनोनयन से नाराज हैं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने दो-चार दिन पूर्व जिलाध्यक्षों की सूची जारी की थी, जिसमें कांग्रेस का बहराइच जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह को चुना गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के मनोनीत होते ही कांग्रेस में विरोध का सुर शुरू हो गया है। बुधवार को सभी ने निवर्तमान जिलाध्यक्ष जेपी मिश्रा की अगुवाई में कार्यालय में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इसके बाद पीपल तिराहा के पास पुतला जलाया। सभी ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए, जबकि कांग्रेस स्लीपर सेल मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए नए जिलाध्यक्ष का विरोध जताया। इसके बाद सभी ने पुतला दहन किया। मालूम हो कि सभी लोग लखनऊ जाकर भी नए जिलाध्यक्ष शिवेंद्र के मामले में विरोध जता चुके हैं। इस दौरान बाल मुकुंद शुक्ला, शेख जकरिया शेखू, अमर नाथ शुक्ला समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- इतिहास से छेड़खानी हुई! आक्रांताओं को हीरो की तरह पेश किया गया-कृषि मंत्री सूर्य प्रताप