हल्द्वानीः पुरुष में सर्विसेज व महिला वर्ग में केरल ने जीता गोल्ड मेडल

हल्द्वानीः पुरुष में सर्विसेज व महिला वर्ग में केरल ने जीता गोल्ड मेडल

हल्द्वानी, अमृत विचार: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स के मानसखंड तरणताल में मंगलवार को वाटरपोलो के फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल के लिए पहला मुकाबला पश्चिम बंगाल और कर्नाटक के बीच खेला गया जिसमें जैस्मिन खातून ने सबसे अधिक 4 गोल किये और पश्चिम बंगाल ने मैच 11-3 से जीतकर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया।


दूसरा मैच ब्रॉन्ज मेडल के लिए पुरुष वर्ग में पश्चिम बंगाल और केरल के बीच खेला गया जिसे केरल ने कांटे के मुकाबले में 15-14 से जीता। अंतिम क्षणों तक दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। शुरुआत से ही दोनों टीमों के बीच नजदीकी मुकाबला रहा। निर्धारित समय पूरा होने तक केरल 15-13 से आगे चल रही थी। पश्चिम बंगाल ने मैच में बढ़त बनाकर जीत हासिल करने की पूरी कोशिश की लेकिन वह अतिरिक्त समय में भी एक ही गोल कर पाई और केरल ने यह मुकाबला 15-14 से जीत लिया। दोपहर 1 बजे से महिला वर्ग में गोल्ड मेडल के लिए केरल और महाराष्ट्र के बीच प्रतियोगिता शुरू हुई, जिसे केरल ने 11-7 से जीत लिया। टीम की ओर से सबसे अधिक और पहला  गोल कृपा आरआर ने किया।

मैच में पहले हाफ से ही केरल ने बढ़त बना ली और पहले हाफ में 6-3 से आगे रही। इसके बाद केरल ने महाराष्ट्र को बढ़त नहीं बनाने दी और 11-7 से मैच जीत लिया। पुरुष वर्ग में गोल्ड मेडल के लिए महाराष्ट्र और सर्विसेज की टीम के बीच मुकाबला हुआ, जिसे सर्विसेज ने रोमांचक मुकाबले में 10-9 से अपने नाम किया। 


वाटर पोलो की पदक तालिका

स्थान                   पुरुष वर्ग                        महिला वर्ग
गोल्ड                   सर्विसेज                            केरल
सिल्वर                  महाराष्ट्र                           महाराष्ट्र
ब्रॉन्ज                     केरल                          पश्चिम बंगाल
चतुर्थ                   पश्चिम बंगाल                     कर्नाटक

ताजा समाचार

Waqf Bill: वक्फ बिल का विरोध करना पड़ा भारी, 300 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी
अयोध्या: रामनवमी मेले के चलते 58 घंटे बंद रहेगा गोरखपुर-अयोध्या-लखनऊ राजमार्ग, यात्रा से पहले पढ़ लें ये जरूरी खबर
Bareilly: जीभ की सफाई नहीं की तो बढ़ जाएंगी बीमारियां, ऐसे बरतें सावधानी
अमेरिका में भारतीय मूल के काउंटी न्यायाधीश गिरफ्तार, धन शोधन और फर्जीवाड़े जैसे लगे कई गंभीर आरोप
अभिनेता मुकेश छाबड़ा का बड़ा खुलासा- मैंने मीका सिंह के लिए सिर्फ 50 रुपये में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था
राष्ट्रपति ट्रंप से मिलने पहुंचेंगे इजराइली पीएम नेतन्याहू, गाजा और अन्य मुद्दों पर होगी चर्चा