वॉटरफाल में नहाना पड़ा भारी, पांच लोगों की मौत, एक को बचाया गया
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ थाना में स्थित वॉटरफाल में पिकनिक मनाने गए छह लोग पानी में बह गए, जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सागर निवासी एक ही परिवार के कुछ लोग जिले के राहतगढ़ में स्थित …
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के राहतगढ़ थाना में स्थित वॉटरफाल में पिकनिक मनाने गए छह लोग पानी में बह गए, जिसमें से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक लड़की को सुरक्षित बचा लिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सागर निवासी एक ही परिवार के कुछ लोग जिले के राहतगढ़ में स्थित जलप्रपात में पिकनिक मनाने गए थे। इसी दौरान स्नान करने गए छह व्यक्ति जलप्रपात में डूब गए। एक लड़की को सुरक्षित निकालकर इलाज के लिए यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष पांच के शव निकाल लिए गए। मृतकों की पहचान नजीर (38), रूबी (13), नसीम (16), रोजी (20) और हिना (17) के रूप में हुयी है। एक लड़की नाजिया को सुरक्षित बचा लिया गया।
इस बीच जिला प्रशासन ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को नियमानुसार आर्थिक सहायता मुहैया करायी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दुर्घटना में मृत नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।