बरेली: 4511 दीप जलाकर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का दिया संदेश
बरेली,अमृत विचार। महिला कल्याण विभाग की ओर से छोटी दिवाली पर शुक्रवार की देर शाम गांधी उद्यान परिसर में दीपदान कार्यक्रम कराया गया। एक साथ 4511 दिये रोशन किये गये। हजारों दीप जलने से गांधी उद्यान जगमग हो उठा। दीपदान कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त ने किया। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद, जिलाधिकारी नितीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी …
बरेली,अमृत विचार। महिला कल्याण विभाग की ओर से छोटी दिवाली पर शुक्रवार की देर शाम गांधी उद्यान परिसर में दीपदान कार्यक्रम कराया गया। एक साथ 4511 दिये रोशन किये गये। हजारों दीप जलने से गांधी उद्यान जगमग हो उठा। दीपदान कार्यक्रम का शुभारंभ मंडलायुक्त ने किया।
मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद, जिलाधिकारी नितीश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी चंद्रमोहन गर्ग और उप निदेशक महिला कल्याण विभाग नीता अहिरवार समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने एक दीप बेटी के नाम जलाया। इस दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।
उप निदेशक महिला कल्याण विभाग के निर्देशन में वन स्टॉप सेंटर से प्रिंसी गु्लनाज रीना एवं जिला बाल संरक्षण इकाई से संरक्षण अधिकारी सौरभ, अरुण, सोनू, रचना, प्रमोद, विनोद वाजपेयी,राजकुमार, देवेंद्र्र ने दीपदान कार्यक्रम आयोजित कराया। एनजीओ पैड बैंक से चित्रांश और उनकी टीम ने सहयोग किया।
गांधी उद्यान में तिरंगा और अशोक स्तंभ स्थल के नीचे बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए कहा गया कि बेटी से घर रोशन होता है। हम सभी को अपनी बेटी को आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास करने चाहिए। सुंदर रंगोली भी बनायी गयी। उद्यान की मुख्य सड़क को भी दीपों से रोशन किया।