किच्छा: भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की फ्लेक्सी विवाद में पुलिस ने दो युवकों पर किया मुकदमा दर्ज

किच्छा: भाजयुमो मंडल अध्यक्ष की फ्लेक्सी विवाद में पुलिस ने दो युवकों पर किया मुकदमा दर्ज

किच्छा, अमृत विचार। किच्छा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल अध्यक्ष दिव्यांश लूथरा की फ्लेक्सी के ऊपर दूसरी फ्लेक्सी लगाने के विवाद में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह घटना आवास विकास क्षेत्र में हुई, जहां एक स्थानीय युवा नेता द्वारा की गई कार्रवाई से तनाव उत्पन्न हो गया।

दिव्यांश लूथरा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नागरिक अभिनंदन समारोह के दौरान उन्होंने अपनी फ्लेक्सी लगवाई थी, जिसमें कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं की तस्वीरें थीं। आरोप है कि एक स्थानीय युवा नेता ने उनकी फ्लेक्सी के ऊपर अपनी फ्लेक्सी लगा दी। जब दिव्यांश ने इस मामले की जानकारी ली, तो उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता फैजान मलिक के माध्यम से उस फ्लेक्सी को हटवाकर युवा नेता के कार्यालय भेज दिया।

इसके बाद, आरोप है कि युवा नेता ने फैजान को फोन पर गालियाँ दीं और जान से मारने की धमकी दी। फैजान ने यह सब जानकारी दिव्यांश और उसके पिता गौरव लूथरा को दी। गौरव ने पुलिस को धमकी की ऑडियो रिकॉर्डिंग और फाड़ी गई फ्लेक्सी की तस्वीरें भी सौंपते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ मामला पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - हल्द्वानी: तीसरी बार बदली चरस की जांच, दूसरी बार वादी ने पकड़ा आरोपी

ताजा समाचार

NHAI Toll Tax Hike: रात 12 बजे से हाईवे पर टोल टैक्स बढ़ा...वाहन चालकों को देना होगा अतिरिक्त चार्ज, यहां देखिए- पूरी लिस्ट
मुंबई बम धमाका कांड: कोर्ट ने 32 साल बाद टाइगर मेमन की संपत्ति केंद्र को सौंपने का दिया आदेश
लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने किया हंगामा, ओम बिरला ने जताई नराजी, कार्यवाही स्थगित
संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई संबंधी आदेश के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से SC ने किया इनकार 
शाहजहांपुर: अब कॉलोनी में बिजली कनेक्शन के नाम पर नहीं हो पाएगी धांधली, नया शुल्क लागू
IPL 2025 : कौन हैं MI के हीरो अश्वनी कुमार? जिन्होंने डेब्यू मैच में झटके 4 विकेट...रियान रिकेलटन ने की तारीफ