Dhanteras 2024: इस दिन मनाया जा रहा धनतेरस...शुभ मुहूर्त में करें पूजन व खरीददारी

Dhanteras 2024: इस दिन मनाया जा रहा धनतेरस...शुभ मुहूर्त में करें पूजन व खरीददारी

उन्नाव, अमृत विचार। पांच दिनों तक चलने वाले दिवाली महोत्सव का पहला दिन धनतेरस होता है। इसमें सोने-चांदी के आभूषण और बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, यमराज व कुबेर की पूजा होती है। धन्वंतरि देव आरोग्यता के देवता हैं और इनकी पूजा करने से अच्छी सेहत व रोगों से मुक्ति मिलती है। इस बार धनतेरस 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। 

इस दिन यम देवता, भगवान कुबेर के साथ माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन देवताओं के वैद्य भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था। जिसके कारण से हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। 

इस दिन सोना-चांदी के सिक्के, आभूषण, बर्तन आदि खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। वहीं धनतेरस पर्व का शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 32 मिनट से कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि समाप्त होने पर 30 अक्तूबर को दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक है।

क्या है धनतेरस पूजा का महत्व

धनतेरस का पर्व प्रदोष व्यापिनी तिथि में मनाने का विधान है। इस दिन परिवार में आरोग्यता के लिए घर के मुख्य दरवाजे पर यम देवता का ध्यान करके घर के दक्षिण दिशा पर दीपक जलाना चाहिए। इस दिन प्रदोष काल में ‘ऊं नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः बोलकर प्रार्थना करनी चाहिए। इसके फलस्वरूप परिवार में दीर्घायु व आरोग्यता बनी रहती है। साथ ही विभिन्न बीमारियों से परिवार को मुक्ति मिलती है।

इस धनतेरस है त्रिपुष्कर संयोग, होता है बहुत शुभ  

आचार्य चंद्रप्रकाश पांडेय ने बताया कि इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर संयोग बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार इस योग में खरीदारी करना बहुत शुभ माना जाता है। धन त्रयोदशी पर खरीदारी करने से वर्ष भर इसमें तेरह गुना वृद्धि होती है। इस बार धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग मंगलवार सुबह 6 बजकर 32 मिनट से शुरू होकर 30 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। वहीं दूसरा मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त होगा। अभिजीत मुहूर्त बहुत शुभ होता है। इस योग में शुभ कार्य शुरुआत करने और खरीदारी करने से धन में वृद्धि और घर में सुख-समृद्धि आती है। जो सुबह 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। 

वाहन और सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त

धनतेरस पर खरीदारी का तीसरा शुभ मुहूर्त प्रदोष काल का रहेगा। शाम को 06 बजकर 36 मिनट से 08 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। इसमें पूजा करना और खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें- Unnao News: आबकारी के जिम्मेदार सुस्त, पुलिस करती कच्ची के खिलाफ कार्रवाई

ताजा समाचार

IPL 2025 RCB vs RR :  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान को 11 रन से हराया, विराट की दमदार बल्लेबाजी आई काम
Lucknow News : तीन दिन से खड़ी कार में मिला चालक का शव, फॉरेंसिक टीम ने की जांच, जुटाए साक्ष्य
प्रयागराज : न्याय व्यवस्था में आमजन का विश्वास बनाए रखने के लिए दोषी न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही आवश्यक
Etawah के सफारी पार्क में दूसरे शावक की मौत: शेरनी रूपा अपने ही शावक के ऊपर बैठी, बचे शावकों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया गया
प्रयागराज : पहलगाम में हुई आतंकवादी घटना में मृत जनों की स्मृति में रखा जाएगा दो मिनट का मौन
Lucknow fire incident : झुग्गी बस्ती में लगी आग, 40 झोपड़ी जलकर राख, दमकल की 12 गाड़ियों ने चार घंटे में पाया आग पर काबू