पीलीभीत: राइस मिल के गोदाम में मिला 50 हजार क्विंटल से अधिक धान का अवैध स्टॉक

पीलीभीत: राइस मिल के गोदाम में मिला 50 हजार क्विंटल से अधिक धान का अवैध स्टॉक

पीलीभीत, अमृत विचार। तमाम सख्ती के बाद भी राइस मिलों द्वारा सीधी धान खरीद कर मंडी शुल्क की चोरी की जा रही है। इसका खुलासा मंडी सचिव द्वारा शुक्रवार को गई छापेमारी के दौरान हुआ। छापेमारी के दौरान एक राइस मिल के गोदाम में 50 हजार क्विंटल से अधिक धान का अवैध स्टॉक पाया गया। गोदाम राइस मिल एसोसिएशन के शहर अध्यक्ष का होना बताया जा रहा है। मंडी सचिव के मुताबिक संबंधित से जुर्माना वसूलने के साथ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

जनपद में चल रही धान खरीद में बड़े पैमाने पर खेल शुरू हो गया। सरकारी क्रय केंद्रों पर नमी बताकर किसानों को टकराया जा रहा है। वहीं राइस मिल संचालक किसानों के धान की फसल में अधिक नमी बताकर औने-पौने दामों में खरीदकर स्टॉक करने में जुट गए हैं। किसानों से सीधी खरीद कर मंडी शुल्क की भी बड़े पैमाने पर चोरी की जा रही है। बताते हैं कि अवैध स्टॉक किया गया धान ही सांठगांठ से सरकारी खरीद में खपा दिया जाता है। यह स्थिति तब है जब अवैध भंडारण को लेकर मंडी की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। इधर शुक्रवार अपरान्ह करीब 11 बजे मंडी सचिव सुभाष बाबू ने टीम के साथ बीसलपुर रोड स्थित श्री साईंनाथ राइस इंडस्ट्रीज पर छापेमारी की। टीम को मिल के गोदाम में धान का बड़ा स्टॉक देखने को मिला। इस पर मंडी सचिव ने धान खरीद से संबंधित अभिलेख तलब किए। बताते हैं कि राइस मिल संचालक पंकज अग्रवाल धान खरीद से जुड़े कोई कोई अभिलेख ही नहीं दिखा सके। मंडी प्रशासन की छापेमारी से हड़कंप मच गया। मंडी सचिव के मुताबिक श्री साईंनाथ राइस इंडस्ट्रीज के गोदाम में छापेमारी के दौरान 50 हजार क्विंटल से अधिक धान का अवैध स्टॉक पाया गया है। मंडी प्रशासन द्वारा इस मामले में राइस मिल संचालक से जुर्माना वसूलने के साथ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जा रही है। टीम में मंडी निरीक्षक जहीर अहमद, प्रमोद सिंह, निखिल कुमार आदि शामिल रहे।

राइस मिलों में धान के अवैध भंडारण को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। श्री साईंनाथ राइस इंडस्ट्रीज पर 50 हजार क्विंटल से अधिक धान का अवैध स्टॉक मिला है। इस मामले में जुर्माना वसूलने के साथ लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई है। रिपोर्ट मंडी सभापति को भेजी जा रही है। - सुभाष बाबू, मंडी सचिव।

टीम के पहुंचने का पता चला..अवैध स्टॉक के बारे में जानकारी नहीं 
शुक्रवार सुबह मिल पर मंडी समिति की टीम पहुंचने की जानकारी मुझे मिली थी। अवैध स्टॉक के बारे में जानकारी अभी फिलहाल नहीं है। मिल पहुंचकर इसके बारे में जानकारी कर ही बताया जा सकेगा। - पंकज अग्रवाल, शहर अध्यक्ष, राइस मिल एसोसिएशन

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: छोटे भाई के स्कूल जाने के बाद श्रमिक ने फंदा लगाकर दे दी जान, ग्रामीण बोले- आर्थिक स्थिति...

ताजा समाचार

प्रयागराज : नए मुंसिफ न्यायालय की स्थापना के लिए 500 आपराधिक मामले लंबित होना आवश्यक
Kanpur में 1000 करोड़ की जमीन पर कब्जे का मामला: अवनीश दीक्षित समेत 13 आरोपियों पर दो चार्जशीट दाखिल, ये दोनों बने मुख्य आरोपी...
दीपावली पर रेलयात्रियों के लिए खुशखबरी; Kanpur से इन स्थानों के लिए चलेगी विशेष ट्रेन...यहां पढ़ें- पूरी खबर
बरेली: चौपुला पुल-अटल सेतु की कनेक्टिंग लेन शुरू
Kannauj: ऑनलाइन मंगाया ओवेन, कुछ महीने में हो गया खराब, जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने भुगतान वापस करने का सुनाया फैसला
प्रयागराज :  सार्वजनिक रोजगार से वंचित करने के लिए यांत्रिक दृष्टिकोण अपनाना अनुचित