कासगंज : स्वयं के नाम से द्वार बनवा कर चेयरमैन ने किया भगवान वराह को अपमानित

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सोरों पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध जताया आक्रोश

कासगंज : स्वयं के नाम से द्वार बनवा कर चेयरमैन ने किया भगवान वराह को अपमानित

कासगंज, अमृत विचार। सोरों के पालिकाध्यक्ष द्वारा स्वयं के नाम से तीर्थ नगरी में द्वार बनवाए जाने पर आपत्ति जताई है। पालिकाध्यक्ष के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया है। चेयरमैन पर भगवान वराह का अपमान करने का आरोप लगाया है। सदर तहसील में नायाब तहसीलदार को ज्ञापन देकर बनवाए गए द्वार का नाम बदलवाए जाने की मांग की है।

कांग्रेस के जिला महासचिव अमित पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी मेधा रूपम को संबोधित नायाब तहसीलदार सुमित यादव को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि सोरों के पालिकाध्यक्ष द्वारा तीर्थ नगरी में एक द्वार का निर्माण कराया गया है, जिसका नामकरण स्वयं के नाम से कर लिया है। चेयरमैन द्वारा किया गया यह कार्य भगवान वराह का अपमान है। अमित पाठक ने बताया कि सोरों में भगवान वराह मंदिर के निकट पूर्व चेयरमैन ने एक द्वार का निर्माण कराया था, जिसका नाम भगवान वराह द्वार और भगवान द्वारिकाधीश था। लेकिन वर्तमान भाजपा चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने इस द्वार का फिर से निर्माण कराया है और इसे अपने नाम से बनवाया है, जो गलत है और भगवान का अपमान है। इसलिए कांग्रेस जिला प्रशासन से तुरंत द्वार का नाम बदलने की मांग करती है और पहले से प्रस्तावित नाम रखने की मांग की है।

ये भी पढ़ें - कासगंज : सेवा से हटाए जाने पर भूख हड़ताल पर बैठी महिला सफाई कर्मी, लगाया वसूली का आरोप