अयोध्या के ADM की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव...मचा हड़कंप

अयोध्या के ADM की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव...मचा हड़कंप
अयोध्या में एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

अयोध्या। अयोध्या से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां अयोध्या के एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वो अपने कमरे में मृत पाए गए हैं। जिससे पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। हालांकि मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। सूचना पाकर मौके पर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी व जिला प्रशासन के सभी अधिकारी मौजूद हैं।

WhatsApp Image 2024-10-24 at 12.51.07_89a16de2

मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक विभाग की टीम ने साक्ष्‍य एकत्रित किए हैं। अपुलिस हत्‍या और आत्‍महत्‍या दोनों एंगल से जांच में जुटी है। एडीएम का शव संदिग्‍ध हालात में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Capture

जानकारी के अनुसार एडीएम कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की उम्र 58 साल थी। वह कई दिन से बीमार चल रहे थे। ब्रेन हेमरेज या हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की तरफ से अभी मामले में कोई बयान नहीं दिया गया है। बताया जा रहा है कि कमरे में चारों तरफ फर्श पर खून फैला हुआ था।

ADM कानून व्यवस्था सुरजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु पर फैजाबाद सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा, "ये घटना बहुत दर्दनाक है। दिल को दहलाने वाली घटना है। वो बहुत अच्छे अधिकारी थे, जनता में उनकी बहुत लोकप्रियता थी।

ये भी पढ़ें-यूपी उपचुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 7 उम्मीदवारों की लिस्ट, करहल से अनुजेश यादव को टिकट

ताजा समाचार

यूपी उपचुनाव : BSP ने 8 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम किये घोषित, जानें किसे कहां से मिला टिकट 
IND vs NZ 2nd Test : पुणे टेस्ट में वॉशिंगटन सुंदर ने झटके सात विकेट, न्यूजीलैंड की पहली पारी 259 रनों पर सिमटी
Video:आउटसोर्सिंग के नाम पर कराई जा रही बंधुआ मजदूरी, भूख से परेशान महिला कर्मचारी का छलका दर्द
7 सीटर कारों के दाम में आई कमी, 6 लाख की कीमत में अर्टिगा और इनोवा को दे रही टक्कर, देखें तस्वीरें
भारत-पाक महिला टी20 विश्व कप मैच ने ग्रुप चरण में स्टेडियम में सबसे ज्यादा दर्शकों का बनाया रिकॉर्ड
Kanpur Dehat: बलवंत हत्याकांड: दोषी तत्कालीन शिवली कोतवाल व मैथा चौकी इंचार्ज को मिली पांच-पांच साल की सजा